दिवाली पर 10 लाइन
दिवाली हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार अक्टूबर और नवंबर के महीने में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्री राम अपने चौदह वर्षों का वनवास काटकर वापस अयोध्या लौटे थे। इसलिए इस खुशी में दीवाली का त्योहार मनाया जाता है। आज हम बच्चों को दिवाली के त्योहार की जानकारी देने के लिए दीवाली पर 10 लाइन लेकर आएं हैं।
10 Lines on Diwali
- दिवाली का त्योहार हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है।
- यह त्योहार कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया जाता है।
- दिवाली का त्योहार भगवान राम के चौदह वर्षों का वनवास पूर्ण करके अयोध्या वापस लौटने की खुशी में मनाया जाता है।
- दिवाली का त्योहार मुख्य रूप से पांच दिन मनाया जाता है। जिसको हम धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीवाली, गोवर्धन और भाई दूज के रूप में मनाते हैं।
- दिवाली की रात में भगवान गणेश और लक्ष्मी जी पूजा की जाती है।
- इस दिन बच्चे और बड़े मिलकर पटाखे जलाते हैं। और एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं।
- दिवाली आने से कुछ समय पहले से ही लोग अपने घरों में साफ सफाई का काम शुरू कर देते हैं। तो वहीं कुछ लोग घरों में पुताई भी करवाते हैं।
- दिवाली का त्योहार दीपक का त्योहार कहलाता है। दीवाली की रात को सभी लोग अपने अपने घरों में दिये जलाते हैं।
- यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का त्योहार है।
- भारत समेत विश्व के कई देशों में रहने वाले भारतीय भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं।
इस प्रकार, हमारे लेख (10 Lines on Diwali in Hindi) के माध्यम से आपको दिवाली के बारे में काफी कुछ ज्ञात हुआ होगा। इसी तरह से आगे भी जानकारी पढ़ने के लिए Gurukul99 को फॉलो करना ना भूलें।
– -यह भी पढ़ें- –
दिवाली पर निबंध

अंशिका जौहरी
मेरा नाम अंशिका जौहरी है और मैंने पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। मुझे सामाजिक चेतना से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से लिखना और बोलना पसंद है।