कुत्ते पर 10 वाक्य | 10 Lines on dog in Hindi

lines on dog

कुत्ता एक पालतू जानवर होता है। ये बहुत ही वफादार सेवक और एक सच्चा दोस्त होता है। पालतू जानवर तो बहुत से होते हैं लेकिन कुत्ता उन सभी में सबसे खास होता है। कुत्ता एकलौता ऐसा जानवर होता है, जो समय पड़ने पर अपने मालिक के लिए अपनी जान भी दे सकता है।

कुत्ता मनुष्यों के द्वारा सबसे पहले पालतू बनाया जाने वाला जानवर माना जाता है। कुत्तों की भी बहुत प्रकार की नस्ले होती हैं, जिन्हें सभी लोगों के द्वारा पालतू पशु के रूप में प्रयोग किया जाता है। कुत्तों का स्वभाव बहुत ही मददगार होता है और इन्हें मनुष्य का सबसे अच्छा और सच्चा मित्र माना जाता है। 

कुत्ते के दांत बहुत तेज और नुकीले होते हैं जिससे ये बहुत ही आसानी से चीजों में चीर फाड़ कर सकते हैं। ये एक बहुत ही चालाक जानवर होता है। इसके चार पैर, दो कान, दो आंखें, और एक पूँछ होती है। स्वभाव से  चालाक होने के कारण ये चोरों को पकड़ने में बहुत ही मददगार होते हैं। कुत्ते बहुत तेज दौड़ता है। जोर से भागता है और अजनबियों के ऊपर जोरदार हमला करता है। एक कुत्ता अपने मालिक को किसी भी खतरे से बचाता है। 

एक कुत्ते का जीवनकाल बहुत ही छोटा होता है। ये लगभग 12 से 15 साल तक जीवित रहता है। ये बात भी उनके आकार पर निर्भर करती है,जैसे कि एक कुत्ता बनावट मे जितना छोटा होगा उसका जीवन उतना ही लंबा होगा। कुत्ता सभी को बहुत प्रिय होता है ।

बहुत से लोग कुत्ते को रहने के लिए अपने ही घर में एक अलग से कमरा बनवाते हैं । एक कुत्ते के बच्चे को पिल्ला और कुत्ते के घर को केनेल कहा जाता है। कुत्ते हमारे घरों की चोरों आदि अंजान लोगों से रक्षा करते हैं। कुत्ते पुलिस और आर्मी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बन कर बचाव का कार्य करते हैं। 



कुत्ते पर 10 वाक्य (10 lines on dog)

10 Lines on Dog
  • कुत्ता एक पालतू वफादार जानवर होता है। ये सर्वाधिक प्रिय लगने वाला पालतू जानवर होता है। 
  • कुत्तों के कई रंग होते हैं जैसे कि ग्रे सफेद काला भूरा और लाल आदि। 
  • कुत्तों की एक लंबी ऊपर की तरफ मुड़ी हुई पूँछ होती है, जो इन्हें संतुलन बनाने में मदद करती है। 
  • कुत्तों में सूंघने की शक्ति बहुत तीव्र होती है। इनके सूंघने की शक्ति मनुष्यों से लगभग 10 गुना तेज होती है। 
  • कुत्तों को मछली, मांस, दूध, चावल, रोटी आदि खाना बेहद पसंद होता है। ये इन्हें बहुत चाव से खाता है। आजकल तो बाजारों में कुत्तों के लिए कई खाद्य पदार्थ आने लगे हैं। 
  • कुत्ते सर्वाहारी होते हैं इन्हें कुछ भी प्यार से खिलाने पर ये चुपचाप खा लेते हैं। और कभी कभी छोटे बच्चों की तरह नखरे भी करते हैं। 
  • कुत्ते अपने मालिक का तनाव, चिंता, अकेलापन आदि दूर करने में सक्षम होते हैं। ये अपने कार्यों से हमेशा ही आपको हंसाने का प्रयास करते हैं। 
  • कुत्ते बहुत ही सहज होते हैं। इन्हें इंसानों के आसपास रहना बहुत पसंद होता है। इन्हे अकेले रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। 
  • कुत्ते कभी भी अपने मालिक या किसी का भी एहसान नहीं भूलते हैं। वो हमेशा किसी की ना किसी रूप में आपकी मदद के लिए तत्पर रहते हैं। 
  • कुत्ते हमारे घर के छोटे बच्चों का भी बहुत अच्छे से ध्यान रखते हैं उन्हें काटते या भौंकते नहीं हैं। 

कुत्ते पर 10 वाक्य (10 lines on dog)

  • कुत्ता हमारे मित्र की भांति होता है। वो अपने मालिक से बहुत प्रेम करता है और उनके जीवन को प्रत्येक खतरे से बचाता है। 
  • कुत्ता सबसे अधिक लोकप्रिय पालतू पशु है ये दिन रात घर की निगरानी करता है। और बदले में केवल आपके प्रेम और स्नेह की कामना करता है। 
  • कुत्ता स्वभाव से बहुत ही बुद्धिमान और चतुर जानवर होता है। आप के रूठने पर वो आपके चेहरे से आपके भाव पढ़कर आपको मनाने का भी प्रयास करता है। 
  • एक कुत्ते का दिमाग 2 साल के बच्चे की भांति कार्य करता है। वो कुछ भी जल्दी सीखने में सक्षम होता है। 
  • कुत्ता बहुत तेज दौड़ता है और घर आने वाले अजनबियों या अपरिचित लोगों पर भौंकता है। वो ऐसे ही किसी अंजान को घर के भीतर नही आने देता। 
  • कुत्तों की बहुत से प्रकार की प्रजातियां होती हैं जैसे कि जर्मन शेफर्ड और बुलडॉग आदि। 
  • एक कुत्ते में कूदने, तैरने और सूंघने के गुण पहले से ही उपस्थित होते हैं। उन्हें सिखाने की जरूरत नहीं पड़ती ।  
  • एक कुत्ते का जीवनकाल बहुत छोटा होता है। उनकी औसत उम्र लगभग 12 से 15 साल होती है। कुत्ता जितना छोटा होता है उसका जीवन काल उतना ही लंबा होता है। 
  • भारत में 50 से भी अधिक नस्ल के कुत्ते पाए जाते हैं। जबकि पूरी दुनिया में कई प्रकार की  नस्लें पाई जाती है। 
  • सेना आदि में कुत्तों को संदिग्ध वस्तुओं और छिपे हुए बमों को खोजने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। कुत्ते बहुत ही समझदार होते हैं और उनके सीखने की शक्ति बहुत तेज होती है। 

कुत्ते बहुत ही वफादार होते हैं। ये बहुत उत्तम तैराक भी होते हैं। वास्तव में कुत्ता एक उपयोगी पालतू जानवर है। वो अपने मालिक का पूरे दिल से सम्मान करता है और अपनी सूंघने की शक्ति से लोगों की उपस्थिति का अनुमान भी लगा सकता है। हमें कुत्तों की देखभाल बहुत ही लाड प्यार से करनी चाहिए और उन्हें उनका मनपसंद भोजन खिलाना चाहिए।

कुत्ते एक अबोध बालक की भांति होते हैं उनकी देखभाल करना हमारा फर्ज है। हम कुत्तों के लिए कम से कम रोज एक रोटी तो बना के खिला ही सकते हैं और यदि इतना भी ना हो सके तो आजकल बाजारों में कुत्तों के लिए बहुत से प्रकार के खाद्य पदार्थ मौजूद हैं यदि हम सक्षम हैं तो हम उन्हें वो भी खिला सकते हैं। 

बहुत से देशों में कुत्तों को सम्मान की नज़र से देखा जाता है। लेकिन कई ऐसे देश भी हैं जहां कुत्तों को बिल्कुल भी सम्मान नहीं दिया जाता है बल्कि भोजन के रूप में उनका प्रयोग किया जाता है। कुत्ते हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा होते हैं।

वे हम से अधिक की अपेक्षा नहीं करते हैं बल्कि उनका हम पर बहुत एहसान होता है। हमें सभी कुत्तों को सम्मान देना चाहिए और केवल घर के पालतू कुत्तों को ही नहीं बल्कि बाहर रोड पर रहने वाले कुत्तों के लिए भी हमें भोजन की व्यवस्था करनी चाहिए।

Leave a Comment

Leave a Comment