Education Quotes in Hindi

Education Quotes

Education Quotes in Hindi

शिक्षा देश, सामाज व व्यक्ति के निर्माण हेतु अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा उस सूर्य के समान है जो व्यक्ति के मन तथा मस्तिष्क में ज्ञान का प्रकाश बिखेर सकती है। शिक्षा और ज्ञान के बिना मनुष्य का अस्तित्व खो जाता है, और वह अंधकार की ओर चल पड़ता है। शिक्षा ही व्यक्ति में संस्कृति, संस्कार, ज्ञान, योग्यता, धैर्य, बुद्धिमत्ता इत्यादि को जन्म देती है।

आज के इस उल्लेख में शिक्षा के महत्व को समझाने वाले तथा शिक्षा का वास्तविक अर्थ बताने वाले सुविचार और कोट्स (Education Quotes)का संग्रह किया गया है। वेदों से लेकर पाश्चात्य देशों के बुद्धिजीवियों द्वारा कहे/लिखे गए सुविचार यहाँ उपस्थित हैं।

Inspirational Education Quotes in Hindi

Education Quotes
Education Quotes
  1. बुद्धि सबसे शक्तिशाली है और कुछ भी इसकी पहुँच से बाहर नहीं है। – ऋग्वेद

  2.  अज्ञानता के कारण मृत्यु से भय लगता है लेकिन जब मन में ‘ज्ञान की ज्वाला’ प्रज्वलित हो जाती है तो ‘मृत्यु का भय’ समाप्त हो जाता है। – अथर्ववेद

  3.  धन का अभिमान धन का नाश करता है, बल का अभिमान बल का नाश करता है और इसी प्रकार ज्ञान का अभिमान ज्ञान का नाश करता है। – साम वेद

  4.  अच्छी पुस्तकों को पढ़कर और उनका अध्ययन करके और उन पर मनन करके अच्छे विचारों को आत्मसात किया जा सकता है। – यजुर्वेद

  5. निरंतर अभ्यास से प्राप्त​ निश्चल और निर्दोष विवेकज्ञान अज्ञानता का उपाय है। -पतंजलि योग सूत्र

  6. दरिद्रता में मोक्ष नहीं, और संपन्नता में कोई बन्धन नहीं।
    किन्तु दरिद्रता हो या संपन्नता, मनुष्य ज्ञान से ही मुक्ति पाता है। – महाभारत शान्तिपर्व

  7. आराम के साधकों को ज्ञान प्राप्त नहीं होता, और ज्ञान के साधकों को आराम प्राप्त नहीं होता।
    सुखार्थी को विद्या और विद्यार्थी को सुख त्याग देना चाहिए। -महाभारत

  8. सही शिक्षा को न केवल छात्र की क्षमताओं को विकसित करने में मदद करनी चाहिए, बल्कि अपने सर्वोच्च हित को समझने में भी उसकी मदद करनी चाहिए। -जे कृष्णमूर्ति

  9. उच्चतम शिक्षा वह है जो हमें न केवल जानकारी देती है बल्कि धरती पर उपस्थित सभी अस्तित्वों के साथ हमारा सद्भाव बनाती है। – Education Quotes by – रविंद्रनाथ टैगोर

  10. जनता को शिक्षित करो और ऊपर उठाओ, तभी एक राष्ट्र संभव है। – Education Quotes by – स्वामि विवेकानंद 

  11. शिक्षा का अर्थ बहुत सारे तथ्यों से दिमाग को भरना नहीं है। ब्लकि साधन को सिद्ध करना और अपने मन पर पूर्ण अधिकार प्राप्त करना ही शिक्षा का आदर्श है। -स्वामि विवेकानंद

  12. पूरे जीवन का एक ही उद्देश्य है – शिक्षा। नहीं तो स्त्री-पुरुष, भूमि और धन किस काम के? -स्वामि विवेकानंद

  13. शिक्षा का उद्देश्य तथ्यों को सीखना नहीं होता है बल्कि शिक्षा का मुख्य दिमाग को प्रशिक्षित करना होता है।“ -अल्बर्ट आइन्स्टीन

  14. आज पढ़ने वाला कल का लीडर होगा।” -मार्गरेट फुलर

  15. हमने स्कूल में जो सीखा है वह सब भूलने के बाद जो याद रहता है, वही शिक्षा है। ज्ञान का निवेश सर्वोत्तम भुगतान करता है। -बेंजामिन फ्रैंकलिन

  16. ज्ञान ही शक्ति है। जानकारी स्वतंत्रता है। प्रत्येक परिवार और समाज में शिक्षा, प्रगति का आधार है। -कोफी अन्नान

  17. सीखने के लिए जुनून पैदा कीजिये, यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप कभी भी आगे बढ़ने से नहीं घबराएंगे। -एंथोनी जे डी एंजेलो

  18. शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है; शिक्षा ही जीवन है। -जॉन देवे

  19. शिक्षा भविष्य के लिए वह पासपोर्ट है जिसके लिए हम आज तैयारी करते हैं। – Education Quotes by – माल्कॉम एक्स

  20. यह एक शिक्षित दिमाग का लक्षण है, जो एक विचार को स्वीकार किए बिना भी उससे मनोरंजन करने में सक्षम है। -अरस्तु

  21. आप हमेशा एक छात्र हैं, कभी मास्टर नहीं हैं आपको आगे चलते रहना होगा। -कोनार्ड हाल

  22. आप तभी तक सीख सकते है जब तक आप खुद को एक छात्र मान पाते है क्योंकि कुछ सीखने के लिए झुकना पड़ता है। -हेनरी एल डोहर्टी

  23. शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसे आप दुनिया को बदलने के लिए उपयोग कर सकते हैं। -नेल्सन मंडेला

  24. शिक्षा जीवन में सफलता की कुंजी है, और शिक्षक अपने छात्रों के जीवन पर स्थायी प्रभाव डालते हैं जिससे वह अपने जीवन में सफल होते हैं। -सोलोमन ऑर्टिज़

  25. शिक्षा का कार्य गहराई से और गंभीर रूप से सोचना सीखना है। बुद्धिमत्ता के साथ चरित्र – यही सच्ची शिक्षा का लक्ष्य है। -मार्टिन लूथर किंग जूनियर

  26. शिक्षा अचानक से प्राप्त नहीं की जा सकती, इसे उत्साह और परिश्रम के द्वारा प्राप्त किया जाना चाहिए। -अबीगैल एडम्स

  27. अगर आप एक पुरुष को शिक्षित करते हैं तो आप सिर्फ एक पुरुष को शिक्षित करते हैं; लेकिन अगर आप एक स्त्री को शिक्षित करते हैं तो आप एक पूरी पीढ़ी को शिक्षित करते हैं।” ~ब्रिघम यंग

  28. ज्ञान वो सबसे शक्तिशाली हथियार है जिससे आप पूरी दुनिया बदल सकते है।” ~नेल्सन मंडेला

  29. बिना अपना आपा और आत्म विश्वास खोये, कुछ भी सुन सकने की योग्यता ही शिक्षा है।”~रोबर्ट फ्रॉस्ट

  30. सच्ची शिक्षा के दो लक्ष्य हैं; एक बुद्धिमत्ता दूसरा चरित्र।”~मार्टिन लुथर किंग

  31. एक आधुनिक शिक्षक का काम जंगलों को काटना नहीं बल्कि रेगिस्तान को सींचना है।”~सी.एस. लेविस

  32. सिद्धांतों के बिना शिक्षा, एक मनुष्य को चालाक दैत्य बनाने जैसा है।”~सी. एस. लेविस

  33. एक शिक्षक दरवाजा खोल सकता है, लेकिन उस दरवाजे के अन्दर प्रवेश आपको खुद ही करना है।”~चीनी कहावत

ऊपर दिए गए विचारों को पढ़कर शिक्षा (Education Quotes)का असली मतलब और उसके महत्व को जाना जाता सकता है। शिक्षा हमें सफलता की ओर अग्रसर करती है और हमारे लिए ज्ञान का भंडार खोल देती है। अतः हमें सदैव शिष्य बनकर ही रहना चाहिए और हमेशा सीखते रहने का हुनर अपनाना चाहिए। ज्ञान ही ऐसा धन है जो बाँटने से बढ़ता है इसलिए हमें सदैव ज्ञान लेने व प्रदान करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Education Quotes
Education Quotes

शिक्षा में बहुत बल होता है जिससे पूरी दुनिया बदली जाता सकती है, बस शिक्षा से प्राप्त किए गए ज्ञान का सही उपयोग करने की कला की आवश्यकता है। किसी भी देश के विकास में शिक्षा, शिक्षक और वहाँ के शिक्षित वासियों का सबसे अधिक योगदान होता है। अतः शिक्षा सबके लिए अनिवार्य होनी चाहिए ताकि एक सभ्य समाज का निर्माण किया जा सके जिसमें सभी लोग सुख और शाँति से जीवनयापन कर सकें। 

यह भी पढ़े –

  1. सद्गुरु के विचार – Sadhguru Quotes in Hindi
  2. हरिवंश राय बच्चन के विचार – Harivansh Rai Bachchan Quotes
  3. एपीजे अब्दुल कलाम के विचार – Abdul Kalam Quotes in Hindi
  4. Featured Image For Education Quotes Credit:- Canva

Leave a Comment

Leave a Comment