10 Lines on Holi in Hindi

होली पर 10 लाइन

होली का त्योहार भारत के राष्ट्रीय पर्वों में से एक है। यह त्योहार फरवरी या मार्च के महीने में मनाया जाता है। इस दिन घर के सभी सदस्य मिलकर एक दूसरे को रंग लगाते है और होली की शुभकामनाएं देते हैं। होली के दिन अच्छाई पर बुराई की जीत का जश्न मनाया जाता है। इसलिए आज हम होली त्योहार पर 10 लाइन लेकर आए हैं। जिससे बच्चे होली से जुड़ी जानकारियों के बारे में ज्ञान प्राप्त करेंगे।

10 Lines on Holi

  1. होली हिन्दुओं का विशेष त्योहार है। जिसे फाल्गुन के महीने में मनाया जाता है।

  2. होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है। इस दिन सभी लोग एक दूसरे के रंग लगाते हैं।

  3. होली की कथा होलिका और  भक्त प्रह्लाद पर आधारित है।

  4. इस दिन बच्चे पिचकारियों के माध्यम से एक दूसरे पर रंग डालते हैं।

  5. यह एकता और भाईचारे का त्योहार है। जिसे भारत समेत विश्व भर के कई देशों में हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

  6. इस दिन घर में गुजिया, शक्कर पारे, दही भल्ले इत्यादि बनाए जाते हैं।

  7. होली का त्योहार दो दिन का होता है। पहले दिन होलिका दहन किया जाता है। फिर अगले दिन धुलेंडी को रंग खेला जाता है।

  8. होली का त्योहार शत्रुता भुलाकर मित्रता स्थापित करने का त्योहार है।

  9. होली से काफी दिन पहले इसकी तैयारियां शुरू हो जाती है। जिसके चलते माताएं और बहनें घरों में पापड़, चिप्स इत्यादि बनाती हैं।

  10. होली का त्योहार अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक है।

इस प्रकार, होली सम्पूर्ण भारत में रंगों से सराबोर होकर मनाई जाती है। जिसके बारे में आवश्यक जानकारी आपको हमारे लेख (10 lines on holi in hindi) के माध्यम से प्राप्त हो गई होंगी। ऐसी ही अन्य रोचक जानकारियां पाने के लिए Gurukul99 पर आना ना भूलें।

– -यह भी पढ़ें- –
होली पर निबंध


अंशिका जौहरी

मेरा नाम अंशिका जौहरी है और मैंने पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। मुझे सामाजिक चेतना से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से लिखना और बोलना पसंद है।

Leave a Comment

Leave a Comment