बिल गेट्स की जीवनी – Bill Gates Biography in Hindi

bill gates ki jivani hindi

Bill Gates ki Jivani

दुनिया के अमीर व्यक्तियों की सूची में सदैव शीर्ष पर बने रहने वाले अमेरिकन मूल के नागरिक बिल गेट्स के नाम से हर कोई परिचित है। पर क्या कभी आपने सोचा है कि कोई व्यक्ति इतना अमीर हो सकता है जो स्वयं एक देश स्थापित कर सकता है। यदि नहीं तो बिल गेट्स को देखकर आप ऐसा अनुमान बखूबी लगा सकते हैं।


बिल गेट्स कौन है?

बिल गेट्स दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक हैं। इसके साथ ही वह एक उद्यमी, मोटिवेशनल स्पीकर और सफल व्यापारी हैं।


बिल गेट्स का प्रारंभिक जीवन – Bill Gates Biography

28 अक्टूबर 1955 को बिल गेट्स का जन्म सिएटल (वाशिंगटन) के एक समृद्ध परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम विलियम एच गेट्स था जोकि एक प्रसिद्ध वकील थे। इनकी माता का नाम मेरी मैक्सवेल था जोकि बैंक के निदेशक कमेटी की सदस्य थी।

हालांकि बचपन से ही बिल गेट्स के माता पिता उन्हें कानून के क्षेत्र में करियर बनाने की सलाह देते थे लेकिन बिल गेट्स की शुरू से ही रुचि कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में थी। ऐसे में जब उनके माता पिता ने उनका दाखिला लेकसाइट स्कूल में करवाया तो वह अपना अधिकतर समय कंप्यूटर के आगे ही व्यतीत करते थे।

परिणामस्वरूप मात्र 13 साल की आयु में बिल गेट्स ने टिक टेक टाउ नामक एक प्रोग्रामिंग कंप्यूटर बनाया। इसके अलावा स्कूल के दिनों में ही उनकी मुलाकात पॉल एलन से हुई थी। जिसके साथ वह अपना अधिकतर वक्त कंप्यूटर लैब में ही बिताया करते थे।

इतना ही नहीं एक बार स्कूल के कंप्यूटर में कुछ छेड़खानी के चलते उनके कंप्यूटर लैब में जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। जिस पर उन्होंने अपने दोस्त पॉल एलन के साथ मिलकर एक ऐसा प्रोग्राम तैयार किया जोकि सड़क पर चलने वाली गाड़ियों की संख्या ज्ञात करके बता सकता था।

जिसका नाम ट्राफ ओ डाटा था। उनके इस प्रोग्राम की चर्चा जब पूरे स्कूल में होने लगी तब उन्हें लैब दुबारा जाने की अनुमति मिल गई। इस दौरान उन्हें अपने प्रोग्राम के लिए $ 20000 भी प्राप्त हुए थे। साल 1973 में उन्होंने स्नातक की पढ़ाई के लिए हावर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया।

हालांकि उन्होंने कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया था और फिर उन्होंने व्यापार करने का फैसला लिया। इसके अलावा साल 1891 में बिल गेट्स ने अपनी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में कार्यरत मेलिंडा फ्रेंच से शादी कर ली थी। जिससे बिल गेट्स के तीन बच्चे जेनिफर कैथरीन गेट्स, फोवे अडले गेट्स, रोरी जॉन गेट्स हुए।


माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना

कॉलेज छोड़ने के बाद बिल गेट्स ने मात्र 20 साल की उम्र में अपने दोस्त पॉल एलन के साथ मिलकर दुनिया की जानी मानी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की। हालांकि इसकी शुरुआत बिल गेट्स ने एक बेसिक नाम के प्रोग्राम को तैयार करके की थी।

धीरे धीरे बिल गेट्स कई अन्य कंपनियों के लिए प्रोग्रामिंग भाषा और ओएस (ऑपरेटिंग सिस्टम) तैयार करने लगे। इसके बाद साल 1980 में बिल गेट्स ने विश्व की सबसे बड़ी कंपनी आईबीएम से बेसिक सॉफ्टवेयर बनाने का अनुबंध किया। जिसके बाद उन्होंने आईबीएम के लिए पीसी डॉक (ओएस) बनाया।

फिर साल 1983 में बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम को बाज़ार में उतारा। जिसके बाद बाज़ार में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के शेयरों ने धमाल मचा दिया। इसी का नजीता रहा कि मात्र 32 साल की उम्र में बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनकर दुनिया के सामने आए।

इतना ही नहीं अपनी उम्र के लगभग 10 सालों तक वह दुनिया के अमीर व्यक्तियों की सूची में पहले स्थान पर बने रहे। इसी दौरान बिल गेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस को लॉच किया।

जिसके अंतर्गत एमएस ऑफिस, एक्सेल और पॉवर प्वाइंट को एक ही सिस्टम में ऑपरेट किया जा सकता है। ऐसे में बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट नेटवर्क का आविष्कार करके विज्ञान और आधुनिक तकनीक की दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बना ली थी।

हालांकि साल 2000 में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और अपने सम्पूर्ण जीवन को जरूरतमंदों की सेवा में लगा दिया है।

बात करें बिल गेट्स की संपत्ति के बारे में तो फोबर्स की सूची के अनुसार, 20 वीं सदी की शुरुआत में उनकी संपत्ति कुल 7.97 लाख करोड़ रुपए है। इतना ही नहीं उन्होंने लियोनार्दो दी विंची के लेखों को करीब तीन करोड़ डॉलर देकर खरीदा है।

अपनी संपत्ति के बारे में टिप्पणी करते हुए बिल गेट्स कहते हैं कि वह अपने बच्चों के लिए अपनी सारी संपत्ति छोड़कर नहीं जाएंगे बल्कि उसका एक प्रतिशत ही उनके बच्चों के लिए पर्याप्त होगा।


बिल गेट्स को मिले पुरस्कार और सम्मान

बिल गेट्स को भारत में उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए साल 2015 में पदम् भूषण से नवाजा गया था। इसके अलावा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बिल गेट्स को स्वतंत्रता के राष्ट्रीय पदक से सम्मानित किया। साथ ही टाइम पत्रिका के अनुसार, बिल गेट्स 20 वीं सदी को प्रगति के रास्ते पर ले जाने वाले 100 लोगों की सूची में शामिल है।

साथ ही उन्हें कई बार दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष स्थान मिल चुका है। इसके अलावा महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने बिल गेट्स को  ब्रिटिश एम्पायर के पुरस्कार से नवाजा था। साल 2010 में बिल गेट्स को अमेरिका के बफेलो अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इतना ही नहीं फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार लीजन ऑफ़ ऑनरसाथ से भी बिल गेट्स को सम्मानित किया गया है।

इतना ही नहीं बिल गेट्स एक अच्छे लेखक के तौर पर भी जाने जाते हैं। उनके द्वारा लिखी गई दो पुस्तकें द रोड अहेड और बिजनेस @ द स्पीड ऑफ़ थॉट हैं। साथ ही उनके जीवन पर अब तक कई सारी फिल्में और डॉक्यूमेंट्री बन चुकी हैं।


Bill Gates ki Jivani – एक दृष्टि में

नामविलियम हेनरी गेट्स
निक नेमट्रे
लोकप्रियतामाइक्रोसॉफ्ट के भूतपूर्व संस्थापक
जन्म वर्ष28 अक्टूबर 1955
वर्तमानआयु 66 (2021 के अनुसार)
वर्तमान पदमाइक्रोसॉफ्ट के सीईओ के तकनीकी सलाहकार के रूप में
जन्मस्थानवॉशिंगटन (सिएटल)
पिता का नामविलियम एच गेट्स
पिता का व्यवसायप्रसिद्ध वकील
माता का नाममेरी मैक्सवेल
माता का व्यवसायबैंक निदेशक कमेटी की सदस्य
बहनलिब्बी गेट्स, क्रिस्टी गेट्स
सच्चा मित्रपॉल एलन
शिक्षास्नातक (हॉवर्ड यूनिवर्सिटी)
जीवनसाथीमेलिंडा फ्रेंच
बच्चेतीन (जेनिफर कैथरीन गेट्स, फोवे अडले गेट्स, रोरी जॉन गेट्स)
आविष्कारटिक टेक टाउ, ट्राफ ओ डाटा
करियर20 साल की उम्र में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना
कुल संपत्ति7.97 लाख करोड़ (वर्तमान के अनुसार)
सामाजिक जीवनगरीबों के लिए कई फाउंडेशनों का संचालन
लेखकद रोड अहेड, बिजनेस @ द स्पीड ऑफ़ थॉट
जीवन का लक्ष्यगरीबों की सेवा और समूचे विश्व पर छाप छोड़ना

Bill Gates Biography महत्वपूर्ण साल

1955जन्म वर्ष
1973हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई
1891मेलिंडा फ्रेंच से शादी
1975माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का निर्माण
1977बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने के कारण जेल जाना पड़ा
1980आईबीएम कंपनी से अनुबंध
1983माइक्रोसॉफ्ट विंडोज सिस्टम को तैयार किया
1994लियोनार्डो दा विंची के लेखों को 30.8 मिलियन डॉलर में खरीदा
1987 – 2016अमीर लोगों की सूची में शामिल है बिल गेट्स का नाम
1999एम आई टी कॉलेज को 20 मिलियन डॉलर दान किया
2000माइक्रोसॉफ्ट पद से इस्तीफा
2000बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की स्थापना

बिल गेट्स के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य

1. एक बार बिल गेट्स किसी होटल से खाना खाकर जा ही रहे थे कि उन्होंने वहां के वेटर को टिप के तौर पर 5 डॉलर दिए। जिस पर वेटर ने हैरानी से उनकी ओर देखा और उन्हें बताया कि इससे पहले उनका बेटा यहां आया था जिसने उसे 10 डॉलर दिए थे।

जिस पर बिल गेट्स ने कहा कि वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का बेटा है जबकि मैं एक साधारण से वकील का बेटा हूं।

2. बिल गेट्स 11 वीं कक्षा में फेल हो गए थे क्योंकि वह अपनी पढ़ाई छोड़कर दिन भर कंप्यूटर में ही लगे रहते थे। इसके बावजूद वो आज दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में आते हैं।

3. बिल गेट्स की संपति का अंदाजा लगाकर ऐसा माना जाता है कि यदि बिल गेट्स का अपना कोई देश होता तो वह दुनिया का 37 वां सबसे अमीर देश होता।

4. बिल गेट्स ने मात्र 13 साल की आयु में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग शुरू कर दी थी।

5. एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिल गेट्स एक दिन में 100 करोड़ से अधिक कमाते हैं।

6. भारत में गरीबों के लिए चलाए जा रहे बिल गेट्स संगठनों की देख रेख स्वयं बिल गेट्स करते हैं।

7. साल 1977 में रेड लाइट पर गाड़ी चलाने और बिना लाइसेंस के ड्राइव करने पर बिल गेट्स को जेल जाना पड़ा था।

8.बिल गेट्स का पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स तृतीय है।

9. बिल गेट्स की एक कंपनी थी जोकि  सड़क पर चलने वाली गाड़ियों की संख्या रिकॉर्ड करती थी। उस कंपनी का नाम ट्राफ ओ डाटा था।

10. बिल गेट्स का घर लगभग 66,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। जोकि अपनी आलीशान चीज़ों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।


बिल गेट्स से जानें जीवन में अमीर होने का तरीका

1. बिल गेट्स के अनुसार यदि कोई व्यक्ति आधुनिक तकनीक में निवेश करता है तो भविष्य में उसे आगे बढ़ने के कई अवसर मिल सकते हैं।

2. किसी भी व्यक्ति की समझदारी सिर्फ इससे तय नहीं की जा सकती है कि उसकी बौद्धिक क्षमता का स्तर क्या है बल्कि साधारण दिखने वाले व्यक्ति के पास भी एक अद्भुत विचार हो सकता है। जो आपके व्यापार के लिए सही साबित हो सकता है।

3. व्यक्ति को अपने जीवन में दिखावे से बचना चाहिए। तभी आप भविष्य के लिए कुछ बचाकर रख सकते हो।

4. मनुष्य को अपने जीवन के निर्धारित उद्देश्य से कभी भटकना नहीं चाहिए। अन्यथा वह अपनी ऊर्जा को व्यर्थ ही खर्च कर सकता है।

5. यदि आप अपने जीवन में एक दम से अमीर बनने का स्वप्न देखते है। तो आपको यह सोच बदलने की आवश्यकता है क्योंकि किसी भी ऊंचाई को छूने के लिए शुरुआत धीरे धीरे ही होती है, ऐसे में अमीर बनने के लिए धैर्य होना जरूरी है।

6. किसी व्यक्ति को यदि अपने जीवन में अमीर बनना है तो उसे जिंदगी में आने वाले बदलावों के लिए हमेशा तैयार रहना होगा।

7. व्यापारी को सदैव ही अपने नाखुश ग्राहकों से सीख लेनी चाहिए। क्योंकि उनकी आत्मसंतुष्टि ही व्यापारी को अमीर बनाती है।

8. किसी भी व्यक्ति को यदि तकनीक का ज्ञाता बनना है तो उसे इस बात की जानकारी जरूरी होनी चाहिए कि विज्ञान और गणित काम कैसे करते हैं।

9. जो व्यक्ति जीवन में सपने देखता है और यह सोचता है कि वह आज जो है ऐसा कल नहीं था। यह सोचकर वह जितना अच्छा सोचता है और करता है। भविष्य में वह उतना ही सफल होता है

10. व्यक्ति को जीवन में सफल होने के लिए अपने से बड़ों की डांट को स्वीकार कर लेना चाहिए। साथ ही गलतियों से सीख अवश्य लेनी चाहिए।


बिल गेट्स के अनमोल वचन – Bill Gates thoughts in Hindi

1. अगर कोई व्यक्ति अपनी तुलना किसी दूसरे से करता है तो वह अपनी बेइज्जती के लिए स्वयं दोषी है।

2. जब व्यक्ति की जेब में पैसा होता है तो वह भूल जाता है कि वह कौन है लेकिन जब व्यक्ति की जेब खाली होती है तो दुनिया उसे भूल जाती है कि वह कौन है।

3. यदि कोई मनुष्य अपनी सफलताओं का जश्न मनाना चाहता है तो बेशक मनाएं। लेकिन व्यक्ति को अपनी असफलताओं से पहले सबक लेना चाहिए।

4. किसी भी मुश्किल कार्य को करने के लिए आलसी व्यक्ति की तरह कार्य करना चाहिए। क्योंकि एक वहीं व्यक्ति है जो इस कार्य को करने के किए सबसे आसान तरीका खोज सकता है।

5. प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक ऐसे व्यक्ति को रखना चाहिए जो उसे फीडबैक दे सकें ताकि आप अपने कार्यों में आगे सुधार कर सकें।

6. दुनिया की सबसे बड़ी समस्या जलवायु परिवर्तन है इसका समाधान सबसे जरूरी है।

7. तकनीक तो मात्र एक हथियार है लेकिन बात जब बच्चों को प्रेरणा देने की आती है तो उसके लिए  शिक्षक आवश्यक है।

8. मनुष्य कितना भी अमीर क्यों ना हो जाए लेकिन यदि वह अपने विचारों में परिवर्तन नहीं ला सकता तो वह कभी भी बड़ा नहीं बन सकता है।

9. किसी भी तरह का व्यापार बहुत सारे नियम कानूनों और जोखिम को उठाने के साथ साथ पैसों का उचित इस्तेमाल करने वाला खेल है।

10. जीवन में आगे बढ़ने के लिए हर व्यक्ति को एक कोच की जरूरत होती है। फिर चाहे वह बास्केटबाल का खेल हो या सफल होने के लिए किया जाने वाला कोई काम।

इस प्रकार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक होने के बावजूद बिल गेट्स सदैव समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं। ऐसे में हमें उनके जीवन से सदा आगे बढ़ते रहने और किसी भी कार्य को जुनून से करने की सीख लेनी चाहिए।


इसके साथ ही – Bill Gates ki Jivani समाप्त होती है। आशा करते हैं कि यह आपको पसंद आयी होगी। ऐसे ही अन्य कई जीवनी पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी – जीवनी को चैक करें।


अंशिका जौहरी

मेरा नाम अंशिका जौहरी है और मैंने पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। मुझे सामाजिक चेतना से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से लिखना और बोलना पसंद है।

Leave a Comment

Leave a Comment