अंग्रेजी वर्णमाला – English Alphabets in Hindi

english alphabets in hindi

English Grammar के अपने सबसे पहले अध्याय में आज हम अंग्रेजी वर्णमाला (English alphabets in hindi) के बारे में जानेंगे।

English में वर्णमाला (Alphabets) वर्णों (Letters) के व्यवस्थित समूह को कहा जाता है। जिस प्रकार से, हिंदी व्याकरण में वर्ण मिलकर शब्दों का निर्माण करते हैं। ठीक उसी प्रकार से, English में Alphabets में मौजूद letters मिलकर words बनाते हैं। जिनसे ही आगे चलकर English के sentences तैयार किए जाते हैं।

English Alphabets in Hindi

English में कुल 26 letters होते हैं।

Capital Letters-Small letters

A – a (ए)
B – b (बी)
C – c (सी)
D – d (डी)
E – e (ई)
F – f (एफ)
G – g(जी)
H – h (एच)
I – i (आई)
J – j (जे)
K – k (के)
L – l (एल)
M – m (एम)
N – n (एन)
O – o (ओ)
P – p (पी)
Q – q (क्यू)
R – r (आर)
S – s (एस)
T – t (टी)
U – u (यू)
V – v (वी)
W – w (डबल्यू)
X – x (एक्स)
Y – y (वाई)
Z – z (जेड)


Vowels in Hindi

हिंदी व्याकरण की तरह English Grammar में भी स्वर (Vowels) होते हैं। स्वर (Vowels) वह letters होते हैं, जो बिना किसी अन्य letter की मदद के स्वतंत्र रूप से बोले जाते हैं। यह पांच प्रकार के होते हैं:-

A, E, I, O, U

English में उपरोक्त पांच letters के द्वारा ही अधिकतर सारे words और sentences बनाए जाते हैं। इनके बिना किसी भी word का कोई निश्चित अर्थ नहीं होता है।


Consonants in Hindi

English के जो alphabets बिना Vowels की सहायता के नहीं बोले जाते हैं, वह consonants (व्यंजन) कहलाते हैं। English में कुल 19 consonants होते हैं। जोकि निम्न प्रकार हैं:-

B, C, D, F, G, H, J, K, L, M, N, P, Q, R, S, T, V, X, Z

इसके अलावा, English alphabets में दो letters (W, Y) ऐसे होते हैं। जोकि vowel और consonants दोनों ही होते हैं। जिन्हें अर्द्ध स्वर (semi vowels) कहा जाता है।

आगे हम letters के माध्यम से words और words के द्वारा sentences कैसे बनाए जाते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानेंगे।

आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अवश्य पसंद आई होगी। इसी तरह से English Grammar से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें।


अंशिका जौहरी

मेरा नाम अंशिका जौहरी है और मैंने पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। मुझे सामाजिक चेतना से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से लिखना और बोलना पसंद है।

Leave a Comment