English Grammar in Hindi की इस श्रृंखला में आज हम आपको Noun के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। Noun को हिंदी में संज्ञा कहते हैं। यह parts of speech का भाग है। जिसके अंतर्गत किसी व्यक्ति, वस्तु और स्थान आदि के नाम का बोध कराया जाता है।
Noun एक latin शब्द है, जिसका अर्थ ”नाम” होता है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि किसी वस्तु, स्थान और व्यक्ति के नाम को Noun (संज्ञा) कहा जाता है।
Noun Example
Name – Ram, Shyam, Seeta, Geeta, Sanjay, etc.
Things – Table, chair, pen, computer, book, etc.
Place – Delhi, India, Goa, Chandani chowk, America, etc.
Other – pigeon, honesty, happiness, childhood, cock, hospital, school, truth, death, work, etc.
Parts of noun (संज्ञा के प्रकार)
Noun के पांच प्रकार होते हैं।
1. Proper Noun (व्यक्ति वाचक संज्ञा)
2. Common Noun (जाति वाचक संज्ञा)
3. Collective Noun (समूह वाचक संज्ञा)
4. Material Noun (द्रव्य वाचक संज्ञा)
5. Abstract Noun (भाव वाचक संज्ञा)
इसके अलावा countable noun, uncountable noun, concrete Noun आदि भी noun के प्रकार के होते हैं। जिनको हम आगे विस्तार से पढ़ेंगे।
1. Proper noun (व्यक्ति वाचक संज्ञा)
जिस noun के माध्यम से किसी वाक्य में प्रयुक्त वस्तु, व्यक्ति या जगह के विशेष नाम का बोध होता है, उसे proper noun कहते हैं। इसके आरंभ में capital letters का ही प्रयोग होता है। Example:- Ram is going to school, Delhi is the capital of India etc.
2. Common noun ( जाति वाचक संज्ञा)
जिस noun से व्यक्ति, स्थान और वस्तु की संपूर्ण जाति के बारे में पता चलता है, उसे common noun कहते हैं। यह किसी वाक्य में singular (एकवचन) और plural (बहुवचन) दोनों ही रूप में हो सकती है। Example:- Boys, Teacher, City, Book, school etc.
3. Collective Noun (समूह वाचक संज्ञा)
जिस noun से किसी व्यक्ति, स्थान और वस्तु के समूह का बोध होता है, उसे collective Noun कहते हैं। इसे सदैव singular (एकवचन) के तौर पर प्रयोग किया जाता है। Example:- Crowd (A collective of people), Herd (A collective of animals), galaxy (A collective of stars), Bunch (A collective of flowers), team (A collective of people) etc.
4. Material noun (द्रव्य वाचक संज्ञा)
Material noun के अंतर्गत ऐसे द्रव्य/ पदार्थ आते हैं। जिनको हम नाप, तौल, गिन और माप सकते हैं। उन्हें material noun कहते हैं। Example:- water, petrol, paper, wheat, flour etc.
5. Abstract Noun (भाव वाचक संज्ञा)
जिस noun को ना किसी व्यक्ति द्वारा देखा और छुआ जा सकता हो, वह abstract Noun कहलाती है। इसको सदैव singular verb के तौर पर प्रयोग करते हैं। Example:- Honesty, Laughter, Kindness, Love, poverty etc.
इसके अलावा, countable noun के उदाहरण one pencil, three apple etc. और uncountable noun उस noun को कहते हैं, जिनको संख्या के तौर पर नहीं गिना जा सकता है।
आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी। इसी तरह से English Grammar को पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें।
