English Grammar के इस अध्याय में आज हम pronoun के बारे में पढ़ेंगे। यह भी parts of speech का भाग होता है। जिसे हिंदी में सर्वनाम कहा जाता है।
जो शब्द noun के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं, वह Pronoun कहलाते हैं। मुख्यता pronoun शब्दों का इस्तेमाल noun शब्दों के विकल्प के तौर पर किया जाता है।
Pronoun के उदहारण | Pronoun Example
1. राम एक अच्छा लड़का है। वह पढ़ाई में भी काफी बेहतर है।
Ram is a good boy. He is also good in studies.
2. सीता हमारी बेटी है। वह बहुत अच्छा गाना गाती है।
Seeta is our daughter. She sings a very good song.
सर्वनाम के प्रकार | Types of Pronoun
1. Personal Pronoun (व्यक्तिवाचक सर्वनाम)
इसके अंतर्गत noun के स्थान पर प्रयुक्त किए जाने वाले pronoun
शब्द आते हैं। जैसे – He (वह) (पुरुष), She (वह) (महिला), I (मैं), We (हम), They (वे), You (तुम) आदि।
Example:-
1. You are honest person. (तुम ईमानदार हो)
2. He is nice boy. (वह अच्छा लड़का है)
3. She is doing well. (वह अच्छा कर रही है)
4. We are going to market. (हम बाजार जा रहे हैं)
5. They will come tomorrow. (वे कल आएंगे)
6. I am lucky. (मैं खुशनसीब हूं)
Personal pronoun को तीन भागों में बांट गया है।
1. Ist person (प्रथम वाचक) – यह वक्ता कहलाता है।
Example-
Singular (एकवचन) – I (मैं)_ Me (मुझे)_My (मेरा)_ Mine (मेरा) Myself (मैं खुद)
Plural (बहुवचन) – We (हम)_ Us (हमारे)_ Our (हमारा)_ Ours (हमारा)_ Ourself (हम खुद)
2. IInd person (द्वितीय वाचक) – इसे श्रोता कहते हैं।
Example-
You (तुम) – you (तुम्हारे) – your (तुम्हारा) – yours (तुम्हारा) – yourself (तुम)
3. IIIrd person (तृतीय वाचक) – यह वह व्यक्ति होता है, जिसके बारे में बातचीत की जाती है।
Example-
Singular (एकवचन)-
He (वह) – him (उसको) – his (उसका) – himself (वह खुद)
She (वह) – her (उसको) – her (उसकी) – herself (वह खुद)
Plural (बहुवचन)-
They (वे) – Them (उनके) – Their (उनका) – Themselves (वे खुद)
2. Demonstrative Pronoun (निश्चयवाचक सर्वनाम)
जब pronoun शब्दों को किसी व्यक्ति, वस्तु या जगह का परिचय देने के लिए प्रयोग में लाया जाता है, तब उसे Demonstrative pronoun कहते हैं। इनका प्रयोग अधिकतर दूर या पास रखी वस्तुओं/व्यक्तियों के बारे में बताने के लिए किया जाता है।Example:- This, That, These, Those etc.
This:- This is book. (यह किताब है) (पास रखी वस्तु/व्यक्ति के लिए)
That:- That is horse. (वह घोड़ा है) (दूर रखी वस्तु/व्यक्ति के लिए)
These:- These are parrots (यह तोते हैं) (पास रखी एक से अधिक वस्तुओं/व्यक्तियों के लिए)
Those:- Those are boys (वह लड़के हैं) (दूर रखी एक से अधिक वस्तुओं/व्यक्तियों के लिए)
3. Possessive pronoun (स्वत्वबोधक सर्वनाम)
यह किसी भी वाक्य में noun के साथ ही प्रयोग में लाए जाते हैं। यह noun/pronoun के सहायक के तौर पर प्रयोग किए जाते हैं। Example:- ours, theirs, yours, mine, her and his etc.
1. This book is mine. (यह मेरी पुस्तक है)
2. I am not your friend. (मैं तुम्हारी दोस्त नहीं हूं)
3. Mohit is her brother. (मोहित उसका भाई है)
4. He is our relative. (वह हमारा जी रिश्तेदार है)
5. They carried their laggage. (वे अपना सामान साथ ला रहे हैं)
4. Reflexive pronoun (निजवाचक सर्वनाम)
जब किसी वाक्य में स्वयं का या खुद का बोध कराया जाता है, तब वहां Reflexive pronoun होता है। जिसका कभी कभार subject और object दोनों ही तौर पर प्रयोग किया जाता है। Example:- herself, themselves, ourselves, himself, yourself, myself etc.
1. I love myself (मैं खुद से प्यार करता हूं)
2. He can’t do anything for himself (वह स्वयं के लिए कुछ नहीं कर सकता है)
3. If he does it, will loss himself. (अगर वह ऐसा करता है तो खुद को नुकसान पहुंचाएगा)
4. She done work herself. (उसने अपना काम स्वयं ही कर लिया)
5. That man hanged himself. (उस व्यक्ति ने खुद ही फांसी लगा ली)
5. Emphatic Pronoun (दृढ़तावाचक सर्वनाम)
किसी वाक्य में प्रयुक्त noun/pronoun के साथ जब जोर देकर Reflexive pronoun का प्रयोग किया जाता है, तब वहां Emphatic pronoun होता है।
Exmaple:-
1. I myself do it. (मैं स्वयं ही कर लूंगा)
2. You yourself take care of him. (तुम स्वयं ही उसका ख्याल रखना)
3. You yourself admitted your mistake. (तुमने अपनी गलती खुद ही स्वीकार कर ली)
4. He himself can do this. (वह स्वयं ही इसे कर सकते हैं)
5. We ourselves went there. (हम खुद वहां गए थे)
6. Indefinite Pronoun (निश्चयवाचक सर्वनाम)
जब वाक्य में प्रयुक्त pronoun से अनिश्चितता का बोध होता है, तब वहां Indefinite pronoun होता है। इसमें किसी बात के होने की संभावना व्यक्त की जाती है। Example – little, someone, something, much, most etc.
1. Something is happen bad. (कुछ बुरा होने वाला है)
2. Someone is there. (वहां कोई है)
3. Nobody is here for celebrate my birthday (मेरा जन्मदिन मनाने के लिए यहां कोई नहीं है)
4. All are good. (सब अच्छे हैं)
5. Some people are too great. (कुछ लोग बहुत महान होते हैं)
7. Distributive Pronoun (वितरणवाचक सर्वनाम)
जब pronoun शब्दों के माध्यम से noun का विभाजन किया जाता है, तब वहां Distributive pronoun मौजूद होता है। Example:- Either, Neither, Each etc.
1. Either of the boys is absent (आज कई लड़के अनुपस्थित हैं)
2. Each of the employees is honest. (हमारे प्रत्येक कर्मचारी ईमानदार हैं)
3. Both of the sisters are very cute. (वह दोनों ही बहनें काफी सुंदर हैं)
4. Everyone love him. (प्रत्येक व्यक्ति प्रेम करताहै)
5. None should hate the ugly girls. (बदसूरत लड़कियों से घृणा नहीं करनी चाहिए)
8. Reciprocal Pronoun (पारस्परिक सर्वनाम)
जब कोई pronoun शब्द दो pronouns से मिलकर तैयार किए जाते हैं, तो उन्हें Reciprocal pronoun कहते हैं। Example:- each other, one other etc.
1. Seeta and geeta help each other. (सीता और गीता एक दूसरे की मदद कर रहे हैं)
2. Why we are quarreling one another. (हम आपस में क्यों लड़ रहे हैं?)
3. You both are looking good together. (तुम दोनों आपस में एक साथ अच्छे लगते हो)
4. We huged each other. (हम आपस में ही गले मिल लिए)
5. Childrens are playing with one another. (बच्चे मिलकर खेल रहे हैं)
9. Interrogative Pronoun (प्रश्नवाचक सर्वनाम)
जब किसी वाक्य में pronoun का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है, तब वहां Interrogative pronoun होते हैं। Example:- what, who, which, where, whom etc.
1. Where are you going? (तुम कहां जा रहे हो?)
2. Who will come with you? (तुम्हारे साथ कौन आ रहा होगा?)
3. Who is known as the iron man of India? (भारत का आयरन मैन किसे कहा जाता है?)
4. In which class do you read? (तुम किस कक्षा में पढ़ते हो?)
5. When will you come from Delhi? (तुम दिल्ली से कब आओगे?)
10. Relative Pronoun (संबंधवाचक सर्वनाम)
किसी वाक्य में प्रयुक्त pronoun जब noun का संबंध वाक्य के अन्य शब्दों से कराते हैं, तब वहां
Relative pronoun होता है। Example – who, that, as, which, etc.
1. This is the girl who has helped me (यह वहीं लड़की है, जिसने मेरी मदद की थी)
2. We know about that different things. (हम उन विभिन्न चीज़ों के विषय में जानते हैं)
3. This is my new cycle which my mother has gifted me. (यह मेरी साइकिल है जिसे मेरी माता ने मुझे उपहार में दी है)
4. This is the boy who broke table(यह वह छात्र है जिसने मेज तोड़ी)
5. This is the man who has borrowed money from me(यह वहीं आदमी है जिसने मुझसे पैसे उधार लिए थे)
आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी। ऐसे ही English Grammar से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण लेख पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें।
