English Grammer के अपने इस chapter में आज हम verb के बारे में पढ़ेंगे।
Verb द्वारा किसी भी वाक्य में कर्ता द्वारा किसी काम का होना बताया जाता है। Verb लैटिन भाषा का शब्द है जोकि Verbum से बना है। जिससे तात्पर्य वाक्य में प्रयुक्त एक शब्द से होता है। कोई भी वाक्य क्रिया के बिना अधूरा ही माना जाता है।
इस प्रकार, verb के माध्यम से किसी वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा और सर्वनाम के द्वारा कुछ किया जाना बताया जाता है। अर्थात् verb किसी भी वाक्य में आकर उसमें प्रयुक्त व्यक्ति, स्थान औऱ वस्तु के विषय में बतलाती है।
Example – go, sing, eat, watch, run, etc.
- Ram is going to school. (राम स्कूल जा रहा है।)
- She was not singing a song. (वह गाना नहीं गा रही थी।)
- I am not eating the food.(मैं खाना नहीं खा रहा हूं।)
- You will come. (तुम आओगे।)
- We have searched a shop. (हमने दुकान खोज ली है।)
विषय सूची
Types of Verb in hindi | Verb के प्रकार
Verb को मुख्यता निम्न भागों में बांटा गया है।
Main Verb
इसे किसी भी वाक्य में बतौर मुख्य क्रिया प्रयोग किया जाता है। इसे प्रधान क्रिया भी माना गया है। जोकि वाक्य में कर्ता के द्वारा किए गए कर्म को बतलाती है। इसके अंत में ना की आवाज आती है। Example:- play (खेलना), see (देखना), live(जीना), drink(पीना), walk (चलना) etc.
- We play cricket. (हम क्रिकेट खेलते हैं।)
- He walk together. (वह साथ में ही टहल रहा है।)
यह दो प्रकार की होती हैं – Finite verb और Non Finite verb.
1. Finite verbs
यह किसी भी वाक्य में कर्ता के person, number औऱ gender के अनुसार परिवर्तित होती है।
Example – is, am, are, go, goes, etc.
- You are coming from delhi. (तुम दिल्ली से आ रहे हो।)
- He goes to school. (वह स्कूल जाता है।)
यह भी दो प्रकार की होती है – Transitive verb और Intransitive verb
Transitive verb (सकर्मक क्रिया) – वाक्य में जिस क्रिया के साथ कर्म जुड़ा होता है, वह Transitive verb कहलाती है।
Example-
- He has changed his clothes. (उसने अपने कपड़े बदल लिए हैं।)
- Ramesh is playing match. (रमेश मैच खेल रहा है।)
Intransitive verb (अकर्मक क्रिया) – जिस वाक्य में कर्ता के साथ कर्म का अभाव होता है, उसे Intransitive verb कहते हैं।
Example-
- Ravi is driving. (रवि गाड़ी चला रहा है।)
- She has danced. (वह नृत्य कर चुकी है।)
2. Non Finite Verbs
यह किसी भी वाक्य में कर्ता के person, number और gender के अनुसार नहीं बदलती है।
Example:- To learn, to use, etc.
1. I want to learn. (मैं सीखना चाहता हूं।)
2. He wants to learn. (वह सीखना चाहता है।)
यह verb मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है।
1. Infinitive (use to)
2. Participle
3. Gerund (use ing)
Helping Verb
जो verb किसी वाक्य में प्रयुक्त होकर काल के निर्माण में सहयोग देती हैं, वह Helping verb कहलाती है।
Example:- will, shall, is, has, had, etc.
- He had a book. (उसके पास किताब थी।)
- I am not eating mango. (मैं आम नहीं खा रहा हूं।)
काल के आधार पर verb के कई रूप होते हैं।
The first form, second form, third form, ing form
1. Go, went, gone, going
2. Eat, ate, eaten, eating
साथ ही Helping verb को दो भागों में बांटा गया है।
- Auxiliaries Verb प्राथमिक सहायक क्रिया (Is, am, are, was, were, do, does, did, have, has, had)
- Modal Auxiliaries Verb विधिसूचक सहायक क्रिया (will, shall, can, may, must, might, could, would, ought to)
- Linking verb (संयोजक क्रिया):- जब किसी वाक्य में प्रयुक्त verb कर्ता को उसके सहायक से जोड़ती है। तब वहां linking verb का प्रयोग किया जाता है।
Example – is, are, am, were, was etc.
- We were enjoying last night. (हम कल रात मस्ती कर रहे थे।)
- They are coming. (वे आ रहे हैं।)
Helping verb से जुड़े नियम
Present (वर्तमान)
- Do – इसका प्रयोग Ist person (I) समेत we, they आदि के साथ भी होता है। साथ ही मुख्य क्रिया के साथ infinitive Verb (first form) का प्रयोग होता है।
- Does – इसका प्रयोग third person (He, She, it) आदि के साथ होता है। साथ ही मुख्य क्रिया के साथ infinitive Verb (first form) का प्रयोग होता है।
- Is – इसका प्रयोग Third person (He, she, it) आदि के साथ होता है। साथ ही मुख्य क्रिया के साथ Gerund verb (ing) का प्रयोग होता है।
- Am – इसका प्रयोग Ist person (I) के साथ होता है। साथ ही मुख्य क्रिया के साथ Gerund verb (ing) का प्रयोग होता है।
- Are – इसका प्रयोग second person (You) समेत we, they आदि के साथ भी होता है। साथ ही मुख्य क्रिया के साथ Gerund verb (ing) का प्रयोग होता है।
- Has – इसका प्रयोग third person (He, she, it) आदि के साथ होता है। साथ ही मुख्य क्रिया के साथ third form (participle) का प्रयोग होता है।
- Have – इसका प्रयोग Ist और second person (I, we, you, they) आदि के साथ होता है। साथ ही मुख्य क्रिया के साथ third form (participle) का प्रयोग होता है।
Past
- Did – इसका प्रयोग प्रत्येक person (Ist, second, third)के साथ होता है। इसके साथ verb की second form का प्रयोग होता है।
- Was – इसका प्रयोग Third person (He, she, it) समेत Ist person (I) आदि के साथ होता है। साथ ही मुख्य क्रिया के साथ Gerund verb (ing) का प्रयोग होता है।
- Were – इसका प्रयोग Second person (you) समेत we, they के साथ भी होता है। इसमें मुख्य क्रिया के साथ Gerund verb (ing) का प्रयोग होता है।
- Had – इसका प्रयोग प्रत्येक person (Ist, second, third)के साथ होता है। इसके साथ verb की participle form का प्रयोग होता है।
Future
Will – इसका प्रयोग second और third person के साथ होता है। जिसमें मुख्य क्रिया के साथ infinitive Verb का प्रयोग किया जाता है।
Shall – इसका प्रयोग first person (I) के साथ होता है। जिसमें मुख्य क्रिया के साथ infinitive Verb का प्रयोग किया जाता है।
आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अवश्य पसंद आई होगी। ऐसे ही English Grammar के बारे में अन्य लेख पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें।
