English Grammar की इस श्रृंखला में आज हम Adverb in hindi के बारे में पढ़ेंगे।
जो शब्द किसी वाक्य में प्रयुक्त verb और adjective की विशेषता बतलाते हैं। वह adverb (क्रियाविशेषण) कहलाते हैं। यह किसी भी वाक्य में क्रिया और विशेषण के बारे में बताने के लिए प्रयोग किए जाते हैं।
Example:-
- He runs slowly. (वह धीरे-धीरे भागता है)
- She had done the work fastly. (उसने काम फटाफट पूरा किया)
- We played quickly. (हम जल्दी जल्दी खेले)
- I do this work urgently. (मैं यह काम तुरंत करता हूं)
- She sings a song sweetly. (वह मधुर गीत गाती है)
उपरोक्त वाक्यों में slowly, fastly, quickly, urgently, sweetly इत्यादि शब्द वाक्य में मौजूद verb और Adjective की विशेषता बतलाने के लिए प्रयोग किए गए हैं, इन्हीं शब्दों को adverb कहा गया है।
Types of Adverb – क्रियाविशेषण के प्रकार
यह निम्न प्रकार के होते हैं:-
1. Adverb of Time (कालवाचक क्रियाविशेषण)
जिस शब्द से किसी वाक्य में क्रिया के समय का पता चलता है, उसे कालवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं।) जैसे – now, soon, today, tomorrow, ago, late, before, after etc.
Example-
- He comes here daily. (वह यहां प्रतिदिन आता है)
- I will meet him soon. (मैं जल्दी उससे मिलूंगा)
- You come tomorrow. (तुम कल आना)
- We came yesterday (हम कल आए)
- Why do you come late? (तुम इतनी देर से क्यों आए?)
2. Adverb of frequency (आवृतिवाचक क्रियाविशेषण)
किसी वाक्य में क्रिया शब्दों का प्रयोग कितनी बार हुआ है, यह जानने के लिए आवृतिवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग होता है। जैसे :- Again, once, twice, never, often, Rarely etc.
Example-
- I rarely go that route. (मैं उस रास्ते से कम ही जाता हूं)
- He never missed any cricket match. (वह कभी कोई क्रिकेट मैच नहीं भूलता है)
- She came here twice. (वह यहां दो बार आई)
- She always proud on me. (वह हमेशा मुझपर विश्वास करती है)
- You often go there. (तुम अक्सर ही वहां जाते हो)
3. Adverb of Manner (रीतिवाचक क्रियाविशेषण)
किसी वाक्य में क्रिया के ढंग/तरीके के बारे में बताने के लिए रीतिवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग किया जाता है। जैसे:- fastly, slowly, badly, hardly, bravely etc.
Example-
- I know that you will fight in war bravely. (मुझे मालूम है कि तुम युद्ध में बहादुरी से लड़ोगे)
- She is doing work fastly. (वह तेजी से कार्य कर रही है)
- She had done hardly. (उसने इसे कठिनाई से पूरा किया था)
- We run carefully. (हम ध्यानपूर्वक दौड़ते हैं)
- You speak very loudly. (तुम बहुत तेज बोलते हो)
4. Adverb of Place (स्थानवाचक क्रियाविशेषण)
जिन शब्दों से वाक्य में प्रयुक्त क्रिया के स्थान का पता चलता है, उन्हें स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे:- up, down, here, there, near, far etc.
Example-
- Come down. (नीचे आओ)
- Go here. (यहां आओ)
- Sit near me. (मेरे पास बैठो)
- Go outside. (बाहर जाओ)
- Come there. (वहां आओ)
5. Adverb of Degree (परिमाणवाचक क्रियाविशेषण)
जो शब्द verb या adjective की मात्रा और निर्धारित सीमा के बारे में बतलाते हैं, वह परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं। जैसे:- Much, Almost, Exactly, Very, Much etc.
Example-
- You are extremely beautiful. (तुम बेहद सुंदर हो)
- I am much excited. (मैं काफी उत्साहित हूं)
- We can much enjoy. (हम बहुत आनंद ले सकते हैं)
- She hardly knows you. (वह मुश्किल से ही तुम्हें जानती होगी)
- You are exactly correct. ( तुम वास्तव में सही हो)
6. Adverb of Reason (कारणवाचक क्रियाविशेषण)
जब वाक्य में मौजूद क्रिया के कारण के बारे में पता चलता है, तब वहां कारणवाचक क्रियाविशेषण मौजूद होता है। जैसे- Hence, Because, Thus, so etc.
Example-
- Thus, he became officer. (इस प्रकार वह ऑफिसर बना)
- He, therfore come here. (इसलिए वह यहां जरूर आया)
- She was thirsty so she drank the water. ( वह प्यासी थी इसलिए उसने पानी पिया)
- Thus, she become sad. (इस प्रकार वह दुखी हो गई)
- I therefore left that place. (इसलिए मैं वह स्थान छोड़ आया)
7. Adverbs of Negation and Affirmation (नकारात्मक एवं स्वीकारात्मक क्रियाविशेषण)
इनके द्वारा वाक्य में प्रयुक्त क्रिया और विशेषण के नकारात्मक और सकारात्मक तथ्यों के बारे में ज्ञात होता है। जैसे- surely, definitely, not, never, certainly etc.
Example-
- He is not going. (वह नहीं जा रहा है)
- You will definitely do this. (तुम अवश्य ही यह करोगे)
- She is surely do it. (वह जरूर कर लेगी)
- Probably, it may exam postpone today. (हो सकता है आज परीक्षा निरस्त हो जाए)
- After all he is your brother. (कुल मिलाकर वह तुम्हारा भाई है)
8. Adverb of Interrogative (प्रश्नवाचक क्रियाविशेषण)
वाक्यों में जब सवाल पूछने के लिए क्रियाविशेषण का प्रयोग किया जाता है, तब वहां प्रश्नवाचक क्रियाविशेषण मौजूद होता है। जैसे:- where, how, when, how much, where etc.
Example-
- How much money do you have? (तुम्हारे पास कितने पैसे हैं?)
- Where is your home? (तुम्हारा घर कहां है?)
- When did she come to home? (वह घर कब आएगी?)
- Where is she? (वह कहां है?)
- How old are you? (तुम कितने साल के हो?)
9. Adverb of Relative (संबंधवाचक क्रियाविशेषण)
जो क्रियाविशेषण वाक्यों को जोड़ने का कार्य करती हैं, वह संबंधवाचक क्रियाविशेषण कहलाती है। जैसे – where, when, why, that etc.
Example-
- This is the place where I came. (यह वही स्थान हैं जहां मैं आया था)
- I know the year when you got this. (मुझे वह वर्ष याद है जब तुम्हें यह मिला था)
आशा करते हैं हम उपरोक्त लेख से आपको adverb के बारे में सारी जानकारी प्राप्त हो गई होगी।
