Gurukul99 निबंध प्रतियोगिता

hindi blog contest

गुरुकुल99 आपके लिए ले कर आया है एक निबंध लेखन प्रतियोगिता – Gurukul99 निबंध प्रतियोगिता’. जिसके जरिये आप अपनी लेखनी को एक नया आयाम दे सकते है, उसके साथ ही पा सकते है मौका सर्टिफिकेट्स और पुरस्कर राशि जीतने का।

तो देर किस बात की है, निम्न दिए गए विषयों में से कोई भी एक विषय चुनिए और दिखाइए अपने कलम का जादू:

विषय (Topic)

1.अंधविश्वास पर तर्कसंगत निबंध 

2.समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code)

3.स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)


प्रतियोगिता के नियम

1. यह एक निबंध लेखन प्रतियोगिता है, इसमें आप अपने अनुसार किसी भी एक विषय पर लिख सकते हैं। आपको 3 विषय दिए जाएंगे जिनमें से एक में आप अपने विचारों को रख सकते हैं।

2. निबंध के लिए 800 शब्दों की एक न्यूनतम शब्द सीमा निर्धारित की गयी है परंतु अधिकतम शब्दों की कोई सीमा नही है।

3. प्रतियोगिता की अवधि 19 मई 2022 से 25 मई 2022 के दोपहर 12 बजे तक है और इसी के अंतर्गत लिखे गए निबंध मान्य होंगे।

4. निबंध को आप ईमेल द्वारा gurukul99Contests@gmail.com पर भेज सकते हैं। जिसमें से 5 निबंध हमारी टीम shortlist करेगी जिसे फिर हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। अगर आपका निबंध shortlist होता है तो आपको सूचना दे दी जाएगी।

5. उसके बाद आपको अपना निबंध लोगों को शेयर करना है ताकि उसपर ज़्यादा से ज़्यादा like और view duration आ सके। इसके लिए आपको 31 मई तक का समय दिया जाएगा।

6. प्रतियोगिता के परिणाम की तारीख 1 जून 2022 होगी।

7. विजेता का अवलोकन उसके द्वारा लिखे निबंध पर लाइक्स (likes) और उसके निबंध को पढ़ने में लोगों द्वारा दिए गए समय (view duration) के अनुसार किया जाएगा।

8. अपने निबंध में विशेष ध्यान रखें कि आप अन्य निबंध की नकल ना करें अन्यथा आप प्रतियोगिता से बाहर हो जाएंगे।

पुरस्कार

टॉप 5 विजेताओं को सर्टिफिकेट्स और पुरस्कर राशि (prize money) से सम्मानित किया जाएगा।

▪️ प्रथम पुरस्कार: ₹2100

▪️ द्वितीय पुरस्कार: ₹1100

▪️ तृतीय पुरस्कार: ₹501

▪️ चौथा और पांचवा पुरस्कार: ₹111

Leave a Comment

Leave a Comment