Happiness Quotes in Hindi

Happiness Quotes in Hindi

Happiness Quotes in Hindi

खुशहाल जीवन जीने की तमन्ना हर व्यक्ति की होती है। हममें से अधिकतर लोग अनेक कार्य इसलिए करते हैं, क्योंकि ऐसा करने से हमें खुशी मिलती है। खुशी का कोई तय मापदंड नहीं होता है, वह हमें बड़े से बड़े और छोटे से छोटे कार्य के बदले भी प्राप्त हो जाती है।

कई बार व्यक्ति के सामने जब विकट परिस्थितियां आती है, तब वह दुःखी हो जाता है। लेकिन हमें तब भी धैर्य बनाए रखने को कहा जाता है। साथ ही हर समस्या का समाधान खुशी और प्रसन्न भाव से करने को कहा जाता है।

इसलिए कहते हैं कि जिस व्यक्ति के जीवन में खुशियां नहीं होती है, उसका जीवन व्यर्थ चला जाता है। ऐसे में आपका और आपके प्रियजनों का जीवन खुशियों से भरा हो, इसके लिए आज हम happiness quotes in hindi लेकर आए हैं।

जो आपके जीवन में खुशी के महत्व को स्पष्ट करेंगे और इनको पढ़कर आप अवश्य ही जीवन की हर परिस्थितियों में खुशी के साथ खड़े होना सीख जाएंगे।

Happiness Quotes in Hindi

Happiness Quotes in Hindi
Happiness Quotes in Hindi

1. जीवन में केवल एक ही खुशी है, वह है प्यार करना और प्यार पाना।

2. व्यक्ति को जीवन में छोटी छोटी चीजों में खुशियां ढूंढनी चाहिए। जैसा कि आप अपने परिवार के साथ खुश रह सकते हैं।

3. खुशी का राज आजादी है और आजादी के लिए जीवन में हौसले का होना जरूरी है।

4. व्यक्ति के जीवन में सुख और दुख केवल इस बात पर निर्भर करता है, कि आप जिस चीज से प्रेम करते हैं वह कैसी है।

5. आपके पास जिस चीज की उपलब्धता है, उससे संतुष्ट रहना। इसके अलावा आजादी से जीना, परिवार का माहौल शांतिपूर्ण होना और अच्छे दोस्तों का जीवन में होना ही खुशी है।

6. खुशी एक प्रकार का उत्साह होती है। जिसे शांत होने के लिए एक जगह अवश्य मिल गई हो, लेकिन वह हमेशा एक छोटे से कोने में फड़फड़ाती रहती है।

7.इस दुनिया में अनेक लोग ऐसे हैं जो खुशी की तलाश में जुटे हुए हैं। हालांकि उन्हें संतोष को महत्व देना चाहिए।

8. व्यक्ति के जीवन में खुशी की खोज करना उसके दुखों का सबसे बड़ा कारण होती है।

9. अगर हम जिस चीज पर भरोसा करते हैं लेकिन काम उसके विपरीत करते हैं तो हमें कभी खुशी प्राप्त नहीं हो सकती है।

10. खुशी पहले से निर्मित नही होती है बल्कि वह आपके कर्मों पर निर्भर करती है।

Happiness Quotes in Hindi
Happiness Quotes in Hindi

11. आपको खुशियां तभी मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, उनमें सामंजस्य स्थापित हो।

12. पैसा आपको खुशियां खरीदकर नही दे सकता है, लेकिन वह आपके दुःख को कुछ हद तक कम जरूर कर सकता है।

13. खुशी कभी भी आपके पास यह देखकर नही आती हैं, कि आप क्या हैं और कौन हैं। बल्कि आप क्या सोचते हैं, वह इस पर निर्भर करती है।

14. जो व्यक्ति अपने परिवार से अत्यधिक जुड़ा हुआ है और इसकी वजह से उसे दुःख और चिंताओं का सामना करना पड़ता है। और यदि उसे खुश रहना है तो उसे लगाव छोड़ देना चाहिए।

15. खुशी को दूसरों की नजरों से देखना अत्यधिक कड़वा होता है।

16. कुछ लोग जहां जाते हैं, वहां खुशियां लाते हैं। इसके विपरित कुछ लोग जब हमेशा के लिए जाते हैं, तब खुशियां लाते हैं।

17. दौलत की भांति खुशियां भी कभी प्रत्यक्ष रूप से नहीं मिलती है, यह उपयोगी सेवा के बाद ही आपको प्राप्त होती है।

18. अगर आपकी खुशी इस बात पर निर्भर करती है, कि दूसरा व्यक्ति क्या कर रहा है तो यह आपकी जटिल समस्या बन सकती है।

19. खुशी वह पुरस्कार है जो हमें हमारी समझदारी और सही जीवनयापन करने पर मिलती है।

20. एक व्यापारी अपना पैसा कभी एक ही जगह निवेश नहीं करता है। ठीक उसी प्रकार से हमें भी खुशियां ही एक व्यक्ति और जगह से पाने की आशा नहीं रखनी चाहिए।

Happiness Quotes in Hindi
Happiness Quotes in Hindi

21. व्यक्ति जीवन में जो चाहता है, यदि उसे वह मिल जाता है तो वह सफल कहलाता है। जबकि उसे जो मिला उसको चाहना ही खुशी है।

22. जहां व्यक्ति की महत्वाकांक्षाएं समाप्त हो जाती हैं, वहीं से उसे जीवन में खुशियां मिलनी आरंभ हो जाती हैं।

23. खुशी या सुख अपना मतलब खो देते हैं जब तक उन्हें दुःख से संतुलित ना किया जाए।

24. खुशी को आप भविष्य के लिए तैयार करें यह ऐसी नहीं है। बल्कि आप इसे वर्तमान में जीने के अनुरूप बना सकते हैं।

25. इस दुनिया में किसी को यह अधिकार नहीं है कि वह खुशी उत्पन्न किए बिना उसका उपभोग  कर सके।

26. किसी श्वेत व्यक्ति की खुशियां अश्वेत व्यक्ति के दुःख से नही खरीदी जा सकती हैं।

27. जीवन में खुशी खोने का एकमात्र तरीका है कि आप इसे हर कीमत पर चाहना शुरू कर दें।

28. जीवन में आपके वह मित्र कभी आपको खुशियां नहीं दे सकते हैं, जो आपसे कम या अधिक प्रतिष्ठित हों।

29. हमारी खुशी स्वयं हम पर ही निर्भर करती है।

30. पैसे ने कभी किसी को कोई खुशी नहीं दी है। इसका स्वभाव बिल्कुल भी ऐसा नहीं होता है, जिससे खुशी प्राप्त की जा सके। यह जिसके पास ज्यादा होता है, वह इसे उतना ही चाहता है।

Happiness Quotes in Hindi
Happiness Quotes in Hindi

31. जिस व्यक्ति के पास जो नहीं है और वह उसे पाने को खुशी कहता है। वह यह नहीं जानता है कि जो हमारे पास मौजूद है, उसे स्वीकारने से हमें अधिक खुशी मिलती है।

32. खुशी का असली मजा रोजमर्रा की चीज़ों में दिलचस्पी लेना है।

33. मानव जीवन में खुशी साहस का ही एक रूप है।

34. जीवन में सुख और दुख एक दूसरे के साथ ही चलते हैं। जहां एक शांत होता है, वहां दूसरा भी शिथिल हो जाता है।

35. आपके पास जो है, उसे स्वीकार करने में ही खुशी मौजूद है।

36.खुशी मानव जीवन में क्रिया की एक अवस्था है।

37. मानव जीवन में खुशी अर्थ और उद्देश्य है। जिसके बिना उसका जीवन व्यर्थ है।

38. जो लोग जीवन में यह ढूंढने की कोशिश करते हैं कि आखिर खुशी किसमें है, वह ना तो कभी खुशी पा सकते हैं और ना कभी जी सकते हैं।

39. खुशी की मौजूदगी व्यक्ति की उपलब्धि के उत्साह और उसके रचनात्मक प्रयास में होती है।

40. सफलता वह है जिसे आप पाना चाहते हैं जबकि खुशी उसे चाहना है जिसे आप हासिल करते हैं।

Happiness Quotes in Hindi
Happiness Quotes in Hindi

41. आपकी खुशी आपके अलावा अन्य किसी व्यक्ति के नियंत्रण में नहीं होती है।

42. व्यक्ति तब भी खुश रहना चाहता है, जब वह खुशियों को नामुमकिन मानते हुए भी जीवन जीता है।

43.  खुशी मानव त्रासदी से मानव का ध्यान भटकाने का एक जरिया है।

44.  एक ज्ञानी व्यक्ति जहां कुछ ना करके भी खुशी पा लेता है, तो वहीं मूर्ख व्यक्ति जगह जगह खुशियां तलाशता है।

45. इस दुनिया में वह इंसान सबसे अधिक खुश होता है जो दूसरे का भला चाहता है और उनकी खुशियों में शामिल होता है।

46. जीवन में खुशी तीन बातों से आती है, करने के लिए कुछ होना, प्यार करने के लिए कुछ होना और उम्मीद रखने के लिए कुछ होना।

47. अगर आप बहुत अधिक खुशियां पाना चाहते हैं तो आपको अधिक दुःख दर्द झेलना होगा। तभी आपको ज्ञात होगा कि आप खुश हैं।

48. खुशी व्यक्ति के जीवन में प्रेम, परिश्रम और भाग्य का संतुलित संयोजन होती है।

49. खुशियां कहीं पहुंचने की अवस्था नहीं बल्कि सफर का एक अनूठा तरीका है।

50. जो लोग बेवजह हंसते हैं। उनको या तो खुशी का सही मतलब मिल गया है या उनका दिमाग सिरफिरा गया है।

आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा खुशी पर यह बेहतरीन कोट्स [Happiness Quotes in Hindi] अच्छे लगे होंगे। इसी प्रकार के प्रेरणादाई विचारों को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट gurukul99 पर दुबारा आना ना भूलें।

यहां भी पढ़ें:

  1. सद्गुरु के विचार – Sadhguru Quotes in Hindi
  2. महाराणा प्रताप के विचार – Maharana Pratap Quotes in Hindi
  3. हरिवंश राय बच्चन के विचार – Harivansh Rai Bachchan Quotes
  4. खुशी उद्धरण की तस्वीरें – Images of Happiness Quotes

अंशिका जौहरी

मेरा नाम अंशिका जौहरी है और मैंने पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। मुझे सामाजिक चेतना से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से लिखना और बोलना पसंद है।

Leave a Comment

Leave a Comment