Memes Meaning in Hindi | Memes क्या होता है?

meme

जा सिमरन जी ले अपनी जिंदगी..कैसे जाऊं बाबूजी लॉकडाउन है!

बच्चा: पिता जी, मेरे स्कूल में एक छोटा सा गेट टुगेदर रखा गया है?
पिता जी: ये गेट टुगेदर क्या है?
बच्चा: आप, मैं और प्रिंसिपल।

चाणक्य: जहां आपको इज्जत ना मिले, वहां आपको नही जाना चाहिए।
व्यक्ति: तो क्या अब हम अपने घर भी ना जाएं?

घर वाले के अनुसार यदि मोबाइल खराब हो जाए तो बच्चों ने किया। और बच्चे खराब हों तो मोबाइल ने किया।

सलमान खान: ऐसी कोई जगह नही, जहां आज तक मैं ना गया हूं।
शाहरुख खान: भाई! कभी ससुराल गए हो क्या?

उपरोक्त चुटकुलों को पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान अवश्य आई होगी। परंतु आजकल यह चुटकुले memes के नाम से जाने जाते हैं।

सोशल मीडिया के इस युग में memes ना केवल लोगों को हंसाने के काम आते हैं। बल्कि इनके माध्यम से कई लोग रातों रात सुपरस्टार भी बन जाते हैं।

कई फिल्म निदेशक memes को फिल्म प्रमोशन का जरिया भी मानते हैं। ऐसे में आपने अक्सर किसी फिल्म के डायलॉग, राजनीति, लोगों की दिनचर्या, प्रेरक विचारों या किसी घटना को आधार मानते हुए तैयार किए गए कई सारे memes सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पढ़े होंगे।

जिनका मुख्य उद्देश्य लोगों को हंसाना और प्रेरित करना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि memes की शुरुआत किसने की और ये कैसे तैयार किए जाते हैं? यदि नहीं! तो आज हम आपको memes के बारे में ही विस्तार से जानकारी देने वाले हैं।

मीम्स का अर्थ क्या होता है? Memes meaning in Hindi

Memes शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग वर्ष 1976 में आई Richard Dawkins की सुप्रसिद्ध किताब selfish gene में किया गया था। जिसका तात्पर्य किसी घटना या व्यक्ति से जुड़े व्यवहार और विचार को इंटरनेट के माध्यम से प्रसारित करना है।

Meme शब्द की उत्पत्ति mimeme से हुई है। जोकि किसी व्यवहार या विचार के प्रसारित होने का एक विकसित सिद्धांत कहलाता है।

आधुनिक समय में memes इंटरनेट के माध्यम से एक दूसरे तक पहुंचते हैं। जो image, GIF, text और video आदि रूप में होते हैं। बात की जाएं सबसे पहले meme की। तो USENET (worldwide system) का इंटरनेट के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया था।

लेकिन इसे लोगों द्वारा अधिक पसंद नही किया गया। इसके बाद साल 2005 में rickrolling नाम से एक meme को इंटरनेट पर जमकर शेयर किया गया था।


मीम्स की शुरुआत कैसे हुई? Who is the creator of memes

Memes की असल शुरुआत एक वेब कॉमिक (रेज कॉमिक) के कैरेक्टर्स से हुई थी। जिसमें मौजूद कैरेक्टर्स को साल 2008 में आर्कलैंड निवासी कार्लोस रामीरेज ने तैयार किया था।

आप लोगों ने अक्सर memes शेयर करते समय कई सारे funny faces को भी देखा होगा। हम यहां उन्हीं funny faces यानि कैरेक्टर्स की बात कर रहे हैं। जोकि देखने में कुछ ऐसे लगते हैं…..

meme

इन कैरेक्टर्स को कार्लोस ने MS word पर बनाकर तैयार किया था। जिसको बाद में एक दो वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिया गया। जोकि आगे चलकर काफी लोगों द्वारा पसंद और अधिक से अधिक शेयर किए जाने लगे। इसके बाद कार्लोस ने उन कैरेक्टर्स का रजिस्ट्रेशन करवा लिया।

हालंकि एक बार निंजा पिंग नामक कंपनी ने कार्लोस के कैरेक्टर्स का उनकी इज़ाजत के बिना एक ऑनलाइन गेम में प्रयोग कर लिया था। जिसपर कानूनी कार्यवाही करके कार्लोस ने अपने बनाए हुए कैरेक्टर्स पर अपना कॉपीराइट भी दर्ज कराया था।

कार्लोस द्वारा बनाए गए कैरेक्टर्स में से ट्रोलफेस को father of memes कहा जाता है। जोकि memes lover’s द्वारा काफी पसंद किया जाता है। जोकि अक्सर लोगों की दुखती रग पर हाथ रखने के काम आता है।

Trollface

इसके अलावा memes के funny faces की श्रेणी में अन्य भी काफी प्रसिद्ध हैं-

  1. Forever alone guy (इसे दिलजले आशिकों द्वारा अधिक पसंद किया जाता है)
meme meaning in hindi



2. Ok guy (व्यक्ति के जीवन में लाचारी और बेबसी को दर्शाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है)

meme1


3. Poker face (जब कोई व्यक्ति सुनकर जवाब नही देता है, तब इसका इस्तेमाल किया जाता है)

meme meaning in hindi


4. FU guy (किसी चीज को देखकर जब आपका दिमाग खराब हो जाता है, तब इस फेस को प्रयोग में लाया जाता है)

meme2


5. Cereal guy (इसको आश्चर्यजनक बात बताने के दौरान प्रयोग किया जाता है)

meme meaning in hindi kya hota hai


इस प्रकार, उपरोक्त को हम memes का शुरुआती समय कह सकते हैं। जहां अब memes की दुनिया में अन्य कई तरह के funny faces प्रचलन में हैं। वर्तमान में Drake hotline bling memes, African boy memes, distracted boyfriend memes, smart kids memes काफी चर्चित हैं। जिनको ध्यान में रखकर आजकल मीमर memes तैयार करते हैं।


मीम्स के प्रकार Types of memes

मुख्यता memes को दो भागों में बांटा जा सकता है।

1. Classic memes – जिन memes को शेयर करते हुए उन पर image के साथ कुछ text लिखा होता है, उन्हें classic memes कहते हैं। जोकि आधुनिक समय में काफी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं।


2. Dank memes – जो memes किसी प्रमुख व्यक्ति, वेब शो या सीरीज, फिल्मों पर केंद्रित होकर तैयार किए जाते हैं, उन्हें Dank memes कहते हैं।


3. The trenders – आपने कुछ समय पहले social media पर binod, jcb ki khudai, ICC world cup 2019, 10 year challenge, ranu mandal, Kabir singh आदि पर कई meme को वायरल होते देखा और सुना होगा। इन्हीं को the trenders memes कहते हैं। जोकि समय समय पर social media पर viral होते दिखाई दे जाते हैं।

इसके अलावा, funny, politicial, sad, inspirational memes बनाकर भी आप काफी पॉपुलर हो सकते हैं।


मीमर किसे कहते हैं? Who is memer

जो लोग memes बनाते हैं और उन्हें लोगों तक इंटरनेट के माध्यम से पहुंचाते हैं, वह मीमर कहलाते हैं। यानी वह व्यक्ति जो किसी विचार या व्यक्ति को लेकर memes बनाता है, वह मीमर होता है।


मीम्स कैसे बनते हैं? How can we create memes

इंटरनेट जब से लोगों की जिंदगी का प्रमुख हिस्सा बना है। तब से कई सारे लोगों ने अनेक प्रकार के ऑनलाइन कार्यों को करके पैसा कमाना प्रारंभ कर दिया है। जिसमें वीडियो बनाना, गेम्स बनाना, वेबसाइट बनाना, ऐप्स बनाना, ऑनलाइन बिक्री या सूचनाओं का आदान प्रदान आदि प्रमुख हैं।

उसी तरह से आप online memes बनाकर भी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। जिसके लिए आपको photo editing आनी चाहिए। Memes बनाने के लिए आप उपरोक्त का इस्तेमाल कर सकते हैं:-

  1. Photoshop – यह काफी लोकप्रिय photo editing software है। जिसका इस्तेमाल किसी photo में editing करने के उद्देश्य से किया जाता है। आप photoshop या अन्य किसी photo editing software या free meme maker tool के द्वारा text or image जोड़कर meme तैयार कर सकते हैं।

  2. Kapwing.com – memes की दुनिया में यह website काफी चलन में है। इसको fastest meme maker भी कहा जाता है। यहां आप चर्चित विषयों को ध्यान में रखकर मीम्स तैयार कर सकते हैं। यहां memes तैयार करने के लिए templates भी दिए गए हैं।

    जिनकी मदद से आप memes आसानी से तैयार कर सकते हैं। आपको यहां image और text का रंग, रूप, आकार और बैकग्राउंड बदलने के ऑप्शन भी मिलते हैं।जिसके द्वारा आप अपने meme को बेहतरीन लुक दे सकते हैं।

3. Imgflip.com – Imgflip भी काफी अच्छा meme tool है। जिसपर चर्चित विषयों के काफी सारे templates मौजूद होते हैं। जिनसे आप मजेदार video, gif ya image में memes तैयार कर सकते हैं।

इस प्रकार, आप अगर किसी दृश्य, घटना, डायलॉग या व्यक्ति को देखकर कोई क्रिएटिव विचार अपने दिमाग में ला सकते हैं तो आप अवश्य ही एक अच्छे मीमर बन सकते हैं। साथ ही आपके द्वारा बनाए गए memes social media पर जितना लोगों द्वारा पसंद और शेयर किए जाएंगे।

वह आपको उतना ही फायदा पहुंचाएंगे। वर्तमान में हमारे सामने कई सारे ऐसे मीमर्स के उदाहरण मौजूद हैं। जो Memes बनाकर काफी लाभ कमा रहे हैं और अनेक लोग अपने meme talent के दम पर कई सारे brand को प्रमोट करने का काम भी कर रहे हैं।

हालांकि memes को पॉपुलर करने के लिए आपको social audience की आवश्यकता पड़ती है, जो तभी संभव है। जब आप चर्चित और पसंद किए जाने वाले विषयों पर memes बनाते हैं।

हम आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी अवश्य पसंद आई होगी। ऐसी ही रोचक जानकारियां पाने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें।


अंशिका जौहरी

मेरा नाम अंशिका जौहरी है और मैंने पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। मुझे सामाजिक चेतना से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से लिखना और बोलना पसंद है।

Leave a Comment

Leave a Comment

Related

Trending