हिंदी व्याकरण विषय की परीक्षा में अक्सर विद्यार्थियों से अनेक शब्दों के विलोम अर्थ पूछे जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको उदय का अर्थ और उसके विलोम शब्द के बारे में बताएंगे।
विषय सूची
उदय का अर्थ (Uday ka arth)
उदय हिंदी भाषा का शब्द है। जिसका अर्थ उगना या प्रकट होना होता है। सामान्य शब्दों में, जब व्यक्ति जीवन में प्रगति की ओर बढ़ता है, तो उसे उदय हुआ मानते हैं। इस प्रकार उदय एक सकारात्मक शब्द है, जिसके मायने जीवन में अच्छाई से लगाए जाते हैं।
जैसे – जब सूरज पूर्व में उदय (uday) होता है तभी सम्पूर्ण संसार आंखें खोलता है।
अस्त का अर्थ (Ast ka arth)
जब हम इसके विलोम शब्द की बात करते हैं तो उदय का विलोम शब्द अस्त (ast) होता है। जैसे – जब शाम के समय सूरज पश्चिम में अस्त होता है तब पक्षी अपने घरों को लौट जाते हैं। अस्त से तात्पर्य किसी चीज के डूबने या छिपने से लगाया जाता है। दूसरा, जब कोई व्यक्ति इस संसार को विदा कह जाता है। तब भी माना जाता है कि वह अस्त हो गया है।
उदय का विलोम शब्द (Uday ka vilom shabd)
विलोम शब्द से आशय किसी शब्द के विपरीत शब्द से होता है। जिनके अर्थ भी एक दूसरे से विपरीत होते हैं। हिंदी में अनेक शब्दों के विलोम शब्द मौजूद होते हैं। जैसे- रात – दिन, अच्छा – बुरा, मोटा – पतला, रोशनी – अंधेरा, काला – गोरा आदि
इस प्रकार, उदय शब्द का विलोम शब्द अस्त होता है। वही बात करें अंग्रेजी भाषा में, उदय (Rise) के विलोम (Antonyms) शब्द की तो इसका विलोम अस्त (Set) होता हैं।
उदय और अस्त से निर्मित वाक्य – Uday ka vakya me prayog
- आज यहां सूरज काफी जल्दी उदय हो गया था।
- जगदीश मोहन एक अच्छे आदमी थे। कल सुबह उनके जीवन का सूर्य अस्त हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
- तुम्हारे आने से मेरी जिंदगी में खुशियों का उदय हो गया है।
- वह अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो पाया था। इसलिए वह आजकल एक अस्त सूरज की भांति हो गया है।
- तुम एक अच्छे बच्चे हो। ईश्वर करें कि तुम्हारा भविष्य सदैव सूर्य की तरह उदय होता रहे।
- उसके मन में क्रोध और हिंसा की जगह ऋद्वा का उदय हुआ।
- राजन्, जबतक आदमी का पुण्य उदय रहता है, तबतक उसके बहुत-से दास रहते हैं।
- स्वदेशी भावना का उदय काफी देर से हुआ।
- स्वयं पर मूक विजय से ही वास्तविक महानता का उदय होता है।
- मार्ग से प्रयत्नशील होने पर आंखे खुलती हैं, मस्तिष्क में ज्ञान का उदय होता है।
उम्मीद करते है आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। ऐसे ही व्याकरण से जुड़ी अन्य शब्दावली जानने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें।
