1 जनवरी को भारतीय इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

1 january

मानव इतिहास खुद में कई सारे रहस्य समेटे हुए है। हम जैसे जैसे इसको जानने की कोशिश करते हैं वैसे वैसे ही नई बातों से रूबरू होते हैं। ठीक इसी प्रकार से इसमें वर्णित तारीखों की भी अपनी उपयोगिता है। ऐसे में कल की तारीख में जो कुछ हुआ होगा वह आज से बहुत भिन्न होगा।

साथ ही साल के 365 दिनों में प्रत्येक दिन का अपना विशेष महत्व होता है। ऐसे में 1 जनवरी से सम्पूर्ण विश्व में नए साल की शुरुआत मानी जाती है तो चलिए आज हम आपको बताते है कि भारत में 1 जनवरी नववर्ष के अतिरिक्त अन्य किस महत्वपूर्ण घटना के लिए इतिहास में दर्ज है। 

1 जनवरी 1727
भारत में 1 जनवरी 1727 को महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की थी। जयपुर को गुलाबी नगरी के नाम से भी जाना जाता है।


1 जनवरी 1877
भारत में 1 जनवरी 1877 को इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया ने सम्राज्ञी की शपथ ली थी। महारानी विक्टोरिया ग्रेट ब्रिटेन की पहली महारानी थी।


1 जनवरी 1880
भारत में 1 जनवरी 1880 को मनी ऑर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई। जिसके तहत एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के पास डाक सेवा के माध्यम से रुपए भेज सकता है।


1 जनवरी 1915
देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 1 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका में उनके उपयोगी कार्यों के लिए केसर ए हिन्द की उपाधि से नवाजा गया था। महात्मा गांधी के अलावा ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को भी यह सम्मान प्राप्त है।


1 जनवरी 1670
भारत में 1 जनवरी साल 1670 को मुगल बादशाह औरंगजेब के खिलाफ क्रांति का आगाज करने वाले वीर गौकुला जाट को मौत के घाट उतार दिया गया था। ऐसे में भारत में 1 जनवरी हिन्दू क्रांति दिवस के रूप में भी मनाई जाती है।


1 जनवरी 1862
भारत में 1 जनवरी 1862 को भारतीय दंड संहिता लागू की गई थी। जिसके तहत भारत में अपराधों के लिए सजा और जुर्माने निर्धारित किए गए हैं। 


1 जनवरी 2008
भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2008 को वस्तुओं और सेवाओं पर मूल्य वर्धित कर (वैट) लगाया गया था। यह एक प्रकार का अप्रत्यक्ष कर है जोकि देश की जीडीपी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है।


1 जनवरी 1992 
भारत और पाकिस्तान ने 1 जनवरी 1992 को अपनी परमाणु स्थलों की सूची एक दूसरे के साथ साझा की थी। ऐसे में अब तक भारत पाकिस्तान के साथ परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची कई बार अदल बदल कर चुका है।


1 जनवरी 2010
भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों की मजबूती के लिए 1 जनवरी 2010 को जापान, फिनलैंड, सिंगापुर, न्यूजीलैंड और लक्जेमबर्ग इत्यादि देशों के पर्यटकों को तत्काल वीजा की सुविधा प्रदान की थी।


1 जनवरी 1949
भारत और पाकिस्तान के बीच प्रारंभ से ही कश्मीर विवाद का मुद्दा रहा है। ऐसे में 1 जनवरी 1949 को कश्मीर में युद्ध विराम की घोषणा हुई थी।


1 जनवरी 1978 
भारत में साल 1978 में आज ही के दिन एयर इंडिया का बोइंग 747 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह हादसा इतना भयानक था कि विमान में मौजूद पांच सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

 
1 जनवरी 2001
भारत में 1 जनवरी 2001 को कलकत्ता शहर का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया। कोलकाता पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी है जिसे सिटी ऑफ़ जॉय के नाम से भी पहचाना जाता है।


1 जनवरी 1972
भारत देश में 1 जनवरी 1972 को देश का राष्ट्रीय पशु बाघ को घोषित किया गया था। वर्तमान समय में बाघों की घटती संख्या चिंता का विषय बना हुआ है।


1 जनवरी 1971
भारत देश में 1 जनवरी 1971 को टेलीविजन पर सिगरेट के विज्ञापनों को प्रतिबंध कर दिया गया था। हालांकि भारत सिगरेट उत्पादन में चीन के बाद दूसरे स्थान पर आता है। 


1 जनवरी 1906 
उन दिनों जब देश ब्रिटिश हुकूमत का गुलाम था तब ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को आज ही के दिन साल 1906 में स्वीकार किया था।


1 जनवरी को जन्मे चर्चित भारतीय

  • 1 जनवरी सन् 1890 में जाने माने शिक्षाविद् डॉ. संपूर्णानंद का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में हुआ था।

  • 1 जनवरी 1894 को भारतीय वैज्ञानिक प्रो. सत्येंद्र नाथ बोस का जन्म कोलकाता में हुआ था। 

  • 1 जनवरी 1950 को उर्दू के प्रसिद्ध कवि राहत इंदौरी का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था। परन्तु 11 अगस्त 2020 को इनका निधन हो गया।

  • 1 जनवरी 1892 को भारतीय क्रांतिकारी महादेव देसाई का जन्म सूरत में हुआ था। यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विश्वासपात्र और एक महान् स्वतंत्रता सेनानी थे।

  • 1 जनवरी 1920 को समाजवादी विचारधारा के नेता मनीराम बागड़ी का जन्म हुआ था। यह सदैव से ही समाज के प्रगतिवादी वर्ग के इंसाफ की लड़ाई लड़ा करते थे।


इसके अलावा यदि बात करें विदेशी जमीं की तो-

  • 1 जनवरी को वर्ष 1996 में जापान के बाद सिंगापुर एक विकसित देश बनकर दुनिया के सामने आया था।

  • इसके अलावा 1 जनवरी 1995 में विश्व व्यापार संगठन प्रकाश में आया था। साथ ही 1 जनवरी के दिन ही वर्ष 1912 में चीन में रिपब्लिक ऑफ चाइना स्थापित हुआ था।

  • तो वहीं वर्ष 1948 में 1 जनवरी को इटली का संविधान लागू किया गया था।

  • इतना ही नहीं वर्ष 1956 में 1 जनवरी को मोरक्को देश ने स्वतंत्रता हासिल की थी।

  • साथ ही स्कॉटलैंड ने 1 जनवरी  साल 1600 से 25 मार्च की जगह 1 जनवरी को अपना नया साल मानना शुरू किया था।

  • इतना ही नहीं 1 जनवरी वर्ष 1918 में ही यूरोपीय देश लताविया ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की थी।

  • साल 1955 में 1 जनवरी के दिन भूटान ने अपना पहला डाक टिकट जारी किया था।

  • साल 1985 में 1 जनवरी को ही लीबिया देश की सरकार ने अपने देश के सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया था।

  • इसके साथ ही साल 1956 में 1 जनवरी के दिन सूडान को स्वतंत्र गणराज्य देश घोषित किया गया था।

  • इसके अलावा फ्रांस 1945 में 1 जनवरी के दिन ही संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना था।

  • प्राचीन इतिहास पर नजर डालें तो 1 जनवरी साल 1502 में पुर्तगाल के नाविकों ने है रियो डी जेनेरियो को खोज निकाला था।

     

अंशिका जौहरी

मेरा नाम अंशिका जौहरी है और मैंने पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। मुझे सामाजिक चेतना से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से लिखना और बोलना पसंद है।

Leave a Comment

Leave a Comment

Related

Trending