English grammar की इस श्रृंखला में आज हम tense के बारे में जानेंगे। जोकि आपकी sentence पहचानने में मदद करेंगे।
Tense शब्द लैटिन भाषा के tempus से मिलकर बना है। जिसका तात्पर्य काल से होता है। हमारे English Grammar के प्रत्येक लेख में हमने आपको आरंभ से English Grammar के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
ऐसे में अब जब हम sentence क्या होते हैं? यह जान चुके हैं। तो अब हम यह सीखेंगे कि sentence की पहचान कैसे की जाती है? अगर हमने sentence पहचानना सीख लिया। तब हमारी English grammar पर पकड़ खुद ही मजबूत हो जाएगी।
Tense को हिंदी में काल कहा जाता है। यह क्रिया का ही एक रूप होता है, जोकि किसी घटना या कार्य के समय के बारे में जानकारी देता है। अर्थात् कोई कार्य या घटना कब हुई है या होने वाली है, इसके बारे में हमें tense के माध्यम से ही पता चलता है। इस प्रकार, tense (काल) के द्वारा वर्तमान (present), भूतकाल (past) और भविष्यकाल (Future) के बारे में ज्ञात होता है।
Types of Tense (काल के प्रकार)
- Present Tense (वर्तमान काल) :- जिस कार्य या घटना से वर्तमान समय का बोध होता है, उसे Present Tense के अंतर्गत रखा जाता हैं।
- Past Tense (भूतकाल) :- जो कार्य या घटना बीते समय में घटित हो जाती है, वह Past Tense कहलाती है।
- Future Tense (भविष्यकाल) :- जो कार्य या घटना भविष्य में होने वाली होती है, उसे future tense के अंतर्गत रखा जाता है।
1. Present Tense (वर्तमानकाल)
यह मुख्यता चार प्रकार के होते हैं।
- Present indefinite Tense :- जब कोई कार्य वर्तमान में होता है, लेकिन उसके बारे में कोई समय निश्चित नहीं होता है, तब वह present indefinite Tense कहलाते हैं। Rules:- इनमें वाक्य के अंत में ता है, ती है और ते हैं आदि आता है। इनमें वाक्य के समय की निश्चितता नहीं होती है।
Present indefinite Tense में साधारण वाक्यों में verb की Ist फॉर्म लगती है। जिसमें He, she और किसी के नाम के साथ verb की Ist फॉर्म में s/es का प्रयोग होता है। तो वहीं नकारात्मक वाक्यों में He, she और नाम इत्यादि के साथ does not, बाकी I,we,you, they के साथ do not और verb की Ist फॉर्म लगती है। प्रश्नवाचक वाक्यों के साथ ही do/does का प्रयोग होता है।- Assertive sentence
गीता स्कूल जाती है।Geeta goes to school.
मैं खाना खाता हूं।I eat food. - Negative sentence
वह बाजार नहीं जाती है।She does not go to market.
हम वहां नहीं जाते हैं।We do not go there. - Interrogative sentence
क्या तुम वहां प्रतिदिन जाते हो?Do you go to there daily?
वह स्कूल क्यों नहीं जाती है?Why does she not go to school?
- Assertive sentence
- Present continuous Tense :- इसमें कार्य वर्तमान समय में चल रहा होता है। इसके वाक्य के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं इत्यादि आता है। यहां verb की Ist फॉर्म में ing का प्रयोग किया जाता है। यहां साधारण, नकारात्मक और प्रश्नवाचक तीनों ही वाक्यों में I के साथ am, he और she या name के साथ is और we, you, they के साथ are का प्रयोग होता है।
- Assertive sentence
मीना खाना पका रही है।Meera is cooking the food.
मैं टहलने जा रहा हूं।I am going for walk. - Negative sentence
गीता नहीं गा रही है।Geeta is not singing.
वह अंदर नहीं आ रहे हैं।They are not coming inside. - Interrogative sentence
क्या राम यहीं रुक रहा है? Is ram staying here?
मैं आपके साथ क्यों नहीं जा रहा हूं?Why am i not going with you?
- Assertive sentence
- Present perfect Tense :- इसमें वर्तमान समय में काम पूर्ण हो जाता है। इसके वाक्य के अंत में चुका है, चुके हैं, चुके हो इत्यादि आता है। इसमें verb की Iiird फॉर्म का प्रयोग किया जाता है। यहां he, she और किसी name के साथ Has और I, we, you, they आदि के साथ have का प्रयोग किया जाता है।
- Assertive sentence
मोहन अपना काम कर चुका है।Mohan has done his work.
मैं तुम्हें किताब दे चुका हूं।I have given you a book. - Negative sentence
उसने मुझे पैसे नहीं दिए हैं।He has not given me money.
तुम ऐसा पहले नहीं कर चुके हो।You have not done this before. - Interrogative sentence
क्या वह अपना काम नहीं कर चुका है?Has he not done his work?
तुम अब तक वहां क्यों नही पहुंचे हो?Why have you not reached there till now?
- Assertive sentence
- Present perfect continuous Tense :- इसमें आधा कार्य हो चुका होता है, जबकि आधा चल रहा होता है। यहां कार्य का समय दिया होता है। जिसमें निश्चित समय को since और अनिश्चित समय को for से प्रदर्शित किया जाता है।यहां he, she और name के साथ has been और I, we, you, they आदि के साथ have been का प्रयोग होता है। यहां verb की Ist फॉर्म के साथ ing का प्रयोग होता है।
- Assertive sentence
वह सुबह से यहां काम कर रही है। – She has been doing work here since morning.
मैं तीन साल से यहां रह रहा हूं। – I have been staying here for three years. - Negative sentence
हम कल रात से तुम्हें नहीं ढूंढ रहे हैं। – We have not been searching you since last night.
वह शाम से नहीं खेल रही है। – She has not been playing since evening. - Interrogative sentence
क्या तुम यहां दो घंटे से खड़े हो? – Have you been waiting here for two hours?
अध्यापक जी 1 घंटे से क्या पढ़ा रहे हैं? – What has been the teacher reading for one hour?
- Assertive sentence
2. Past tense
- Past indefinite Tense :- इसमें काम भूतकाल में हो चुका होता है। लेकिन समय के बारे में पता नहीं चलता है। इसमें वाक्य के अंत में ई, ए और था आता है। यहां साधारण वाक्यों के साथ verb की Iind फार्म का प्रयोग होता है। साथ ही नकारात्मक और प्रश्नवाचक वाक्यों के साथ verb की Ist फार्म और did का प्रयोग होता है।
- Assertive sentence
हमने फिल्म देखी। – We saw picture. - Negative sentence
मैंने दरवाजा नहीं खटखटाया। I did not knock the door. - Interrogative sentence
क्या उसने खाना बनाया? Did she cook the food?
- Assertive sentence
- Past continuous Tense :- इसमें वाक्य के अंत में रहा था, रहे थे, रही थी आदि आता है। इसमें कोई कार्य भूतकाल में जारी हुआ था। यहां verb की ing फार्म का प्रयोग होता है। साथ ही we, you, they के साथ were और i, he, she, name आदि के साथ was आता है।
- Assertive sentence
गीता सोने जा रही थी। – Geeta was going for sleep.
वे गाड़ी चला रहे थे। – They were driving car. - Negative sentence
तुम नहीं दौड़ रहे थे। – You were not running.
मीना नहीं गा रही थी। – Meena was not singing. - Interrogative sentence
क्या श्याम कल वहां जा रहा था? – Was shyam going there yesterday?
तुम कहां खेल रहे थे? – Where were you playing?
- Assertive sentence
- Past perfect tense – यहां कार्य भूतकाल में समाप्त हो चुका होता है। लेकिन साथ ही यहां वाक्य दो भागों में बांटा होता है। जिसमें पहला वाक्य जिसमें कार्य पहले समाप्त हो जाता है, वह past perfect tense के आधार पर बनता है। जबकि दूसरा काम जो बाद में समाप्त होता है, वह past indefinite में बनता है। इसमें verb की Iiird फॉर्म का प्रयोग होता है और had लगता है।
- Assertive sentence
तुम सीता के जाने से पहले ही स्कूल पहुंच चुके थे। – You had reached school before seeta went. - Negative sentence
हमारे जाने के बाद वह नहीं आया था। – He did not come after we had gone.
यहां after वाले वाक्यों में tense का नियम उल्टा हो जाता है। - Interrogative sentence
क्या वह मेरे खाने से पहले आ गई थी? – Had she come before I ate.
- Assertive sentence
- Past perfect continuous tense:- यहां कार्य भूतकाल में कुछ समय तक जारी रहता है। जिसका समय दिया होता है। इसमें verb की ing फार्म के साथ had been का प्रयोग करते हैं। इसके साथ ही निश्चित समय के लिए since और अनिश्चित समय के लिए for लगाते हैं।
- Assertive sentence
गीता दो घण्टे से खेल रही है। – Geeta had been playing for two hours. - Negative sentence
वे कल से मेरे घर नहीं आ रहे थे। – They had not been coming at my home since yesterday. - Interrogative sentence
वह सुबह से यहां क्या कर रहा था? – What had he been doing here since morning?
- Assertive sentence
3. Future Tense
- Future indefinite Tense:- इसमें भविष्य में कार्य होना बताया जाता है। लेकिन समय का निर्धारण नहीं होता है। इसमें वाक्य के अंत में गा, गी, गे आदि आता है। यहां verb की Ist फार्म का प्रयोग होता है। यहां I और we के साथ shall और he, she, name, they, you आदि के साथ will का प्रयोग होता है।
- Assertive sentence
मोहन कल स्कूल जाएगा। – Mohan will go to school tomorrow. - Negative sentence
हम कल वहां नहीं जा पाएंगे। – We shall not go there tomorrow. - Interrogative sentence
क्या हम कल सिनेमा देखेंगे? – Shall we see the cinema tomorrow?
- Assertive sentence
- Future continuous Tense :- यहां कोई भी कार्य या घटना भविष्य में जारी होती है। इसमें वाक्य के अंत में रहा होगा, रहे होगे या रही होगी आदि आता है। यहां verb की ing फॉर्म के साथ I और we के साथ shall be और he, she, you, they, name आदि के साथ will be का प्रयोग होता है।
- Assertive sentence
वह खाना खा रही होगी। – She will be eating food. - Negative sentence
वे मैदान में नहीं खेल रहे होंगे। – They will not playing in playground. - Interrogative sentence
क्या हम तुम्हारी मदद कर रहे होंगे? – Shall we doing your help?
- Assertive sentence
- Future perfect tense :- इसमें भी past perfect की तरह दो वाक्य होते हैं। इनमें काम भविष्य के लिए निर्धारित किए जाते हैं। इसमें पहले समाप्त होने वाला वाक्य future perfect tense और बाद में समाप्त होने वाला वाक्य present indefinite Tense बनता है।यहां वाक्य में verb की Iiird फार्म और I, we के साथ shall have और बाकी के साथ will have लगाते हैं।
- Assertive sentence
हमारे आने से पहले वह जा चुका होगा। – He will have gone before we come. - Negative sentence
राकेश दोपहर तक यहां नहीं आ चुकेगा। – Rakesh will not have come here till noon. - Interrogative sentence
क्या तुम्हारे जाने से पहले सीता काम कर चुकी होगी? – Will seeta have done the work before you go?
- Assertive sentence
- Future perfect continuous tense:- यहां भी कार्य भविष्य में होने वाला होता है। जिसका समय निर्धारित होता है। इसमें verb की ing फार्म के साथ I, we के साथ shall have been और बाकी के साथ will have been का प्रयोग होता है। यहां भी समय के लिए since और for लगता है।
- Assertive sentence
मैं कल तक ट्रेन में यात्रा करता रहूंगा। – I shall have been traveling in train for tomorrow. - Negative sentence
वह दो घंटे तक नहीं पढ़ाते रहेंगे। – He will not have been teaching for two hours. - Interrogative sentence
तुम्हारे पिताजी शाम तक कहां चले जाएंगे? – Where will your father have been going since evening?
- Assertive sentence
आशा करते हैं कि आपको tense से जुड़े समस्त नियम और वाक्य सरलता से समझ में आ गए होंगे। ऐसे ही English Grammar से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें।
