मोहनदास करमचंद गांधी भारत देश के राष्ट्रपिता के रूप में विख्यात है। भारत देश को आज़ादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा। इन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर बिताया।
ऐसे में आज हम स्कूली बच्चों के अध्ययन की सुविधा के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में संक्षिप्त रूप में 10 लाइनों में बताएंगे [10 Lines on Mahatma Gandhi in hindi]। क्योंकि अक्सर परीक्षाओं में बच्चों से गांधी जी पर निबंध या लेख लिखने को कहा जाता है। इसलिए हम बच्चों के लिए यह लेख लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर अवश्य ही बच्चों को महात्मा गांधी के बारे में मुख्य जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
महात्मा गांधी के बारे में 10 लाइन – 10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi

- महात्मा गांधी हमारे राष्ट्रपिता हैं। इनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।
- महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में पोरबंदर, गुजरात में हुआ था।
- इनके पिता का नाम करमचंद गांधी और इनकी माता का नाम पुतलीबाई था।
- उन्होंने विदेश से वकालत की शिक्षा हासिल की थी।
- महात्मा गांधी का विवाह कस्तूरबा से हुआ था।
- इनके जन्मदिवस को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- लोग इन्हें प्यार से बापू बुलाते हैं।
- महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो और करो या मरो का नारा दिया था।
- गांधी जी ने नमक आंदोलन, सत्याग्रह आंदोलन, स्वदेशी आंदोलन, सविनय अवज्ञा आन्दोलन समेत भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरुआत की थी।
- गांधी जी को 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा गोली मार दी गई थी। जिससे इनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस प्रकार, हमने अपने उपरोक्त लेख (10 lines on Mahatma Gandhi in Hindi) के माध्यम से महात्मा गांधी के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उम्मीद है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। इसी प्रकार की अन्य छोटी छोटी परन्तु सामान्य जानकारी प्राप्त करने के लिए Gurukul99 पर दुबारा आना ना भूलें।