आज हम बिल्ली के बारे में जानेंगे। अक्सर परीक्षा में बच्चों से बिल्ली पर निबंध लिखने को कहा जाता है। इसलिए आज हम छोटे कक्षा के बच्चों के लिए about cat in hindi, essay on cat in hindi or 10 lines on cat in hindi लेकर आए हैं। जो अवश्य ही बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक जानकारी होगी।
Essay About Cat in Hindi
बिल्ली एक पालतू जानवर है। जिसकी दो आंखें, दो कान और एक नाक होती है। इसके चार पैर होते हैं। यह अपने आगे के दो पैरों को हाथों की तरह प्रयोग करती है। बिल्ली के पंजे बहुत तेज होते हैं। इसकी एक पूंछ होती है। इसके शरीर में काफी बाल होते हैं।
जोकि रेशमी और बहुत मुलायम होते हैं। बिल्ली सफेद, भूरे और काले रंग की होती है। यह चूहों को मारकर खाना पसंद करती है। बिल्ली दूध भी पीती है। इसलिए इसे सर्वाहारी जानवर कहते हैं। यह समुद्र का खारा पानी भी पी सकती हैं।

यह दौड़ भी सकती है और 20 मीटर तक ऊंची छलांग भी लगा लेती है। यह एक चालक और बुद्धिमान जानवर है। बिल्ली शेर की मौसी होती है। यह देखने में बाघ की तरह होती है। इसकी आंखों का रंग काला, भूरा, नीला और हरा होता है।
बिल्ली के मुंह में 30 दांत होते हैं। लेकिन इनके मुंह का जबड़ा दाएं या बाएं घूम नही पाता है। इस कारण यह खाने का बड़ा टुकड़ा नही चबा सकती हैं। बिल्ली अंधेरे में भी देख लेती है। इनके सूंघने की क्षमता भी काफी अधिक होती है।
बिल्ली को सोना पसंद होता है। यह दिन में 9-10 घंटे सोती है। बिल्ली की आयु 10 से 15 साल होती है। तो वहीं कुत्ते इनका शिकार कर लेते हैं। अधिकतर बिल्लियां शांत स्वभाव की होती हैं। तो कुछ बिल्लियां झगड़ालू भी होती है।
यह एक बार में 1-10 बच्चों को जन्म दे सकती हैं। बिल्ली म्याऊं म्याऊं की आवाज निकालती है। इसके साथ ही बिल्ली कुल 100 तरह की आवाजें निकाल सकती है। बिल्ली को बारिश या पानी में भीगना अच्छा नही लगता है। यह इंसानों की तरह सपने भी देखती है।

पूरे विश्व में बिल्लियों की कुल 36 प्रजातियां पाई जाती है। बिल्ली 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इनके शरीर में कुल 230 हड्डियां होती हैं। तो वही इनका दिल 1 मिनट में 110-140 बार धड़कता है। वर्तमान समय में इनकी जनसंख्या 50 करोड़ से भी ज्यादा है।
इसे अंग्रेजी में कैट कहा जाता है। साथ ही अंग्रेजी में बिल्ली के बच्चे को किटन कहा जाता है। इनके समूह को क्लाउडर कहते हैं। इस प्रकार, बिल्ली मनुष्यों के पसंदीदा पालतू पशुओं में से एक है।
10 Lines About Cat in Hindi

- आज से करीब 10000 साल पहले बिल्ली को मनुष्यों ने पालतू बनाना प्रारंभ किया था।
- प्राचीन मिस्त्र में बिल्ली को देवी की तरह पूजा जाता था।
- बिल्लियों की प्रजाति निम्न प्रकार से है:- प्रोफेलिस औरता, फेलिस निग्रिप्स, कैरकल, कैटोपुमा टेन्मिकी, आरेइलुरस जैकबिता आदि। इसके अलावा शेर, बाघ, तेंदुआ और जगुआर को भी बिल्ली की ही प्रजाति का माना जाता है।
- बिल्ली के आगे के पैरों में 5-5 उंगलियां और पीछे के पैरों में 4-4 उंगलियां होती हैं। कुत्ते की तरह बिल्ली की भी तीन पलकें होती हैं।
- वैसे तो विश्व में प्रत्येक जगह बिल्लियां पाली जाती है। लेकिन उत्तरी अमेरिका में यह सर्वाधिक पाली जाती हैं।
- इसका शरीर इतना लचीला होता है। कि यदि इसके ऊपर कोई इमारत भी गिर जाए तो बिल्ली को चोट नहीं लगती है।
- इसकी जीभ में मीठे का कोई स्वाद नहीं होता। जिस कारण यह मीठी चीज का स्वाद नहीं ले पाती हैं।
- बिल्ली के चेहरे पर मूंछ भी होती है। जिसमें करीब 12 बाल होते हैं। और इनको शरीर में पसीना भी नही आता है।
- यह अपने शरीर को चाट चाटकर साफ़ कर लेती हैं।
- जहां एक ओर भारत में बिल्ली के रास्ता काट जाने पर उसे अशुभ माना जाता है। तो वहीं जापान में बिल्ली का रास्ते से गुजरना शुभ माना जाता है। जबकि जापान और कोरिया में एक ऐसा कैट कैफे है, जहां आप बिल्ली के साथ बैठकर कॉफी भी पी सकते हैं।
इसके साथ ही हमारा आर्टिकल – Essay About Cat in Hindi समाप्त होता है। आशा करते हैं कि यह आपको पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य कई निबंध पढ़ने के लिए हमारे आर्टिकल – निबंध लेखन को चैक करें। इसी प्रकार की अन्य ज्ञानवर्धक जानकारियां को पाने के लिए Gurukul99 को फॉलो करना ना भूलें।
यह भी पढ़े-
- कुत्ते पर निबंध – About Dog in Hindi
- मोर पर निबंध – About Peacock in Hindi
- शेर पर निबंध – Essay on Lion in Hindi
