Subject and Predicate in Hindi- Meaning, Parts & Examples

Subject and Predicate in Hindi

English grammar की इस श्रृंखला में आज हम subject और predicate को विस्तार से जानेंगे।
जैसा कि हमने आपको बताया था कि Sentence को प्राय: दो भागों में बांटा गया है।

1. Subject (कर्ता) – जिसके विषय में बात की जाती है, वह subject होता है। यह प्राय: noun और pronoun होते हैं।

जैसे – Ram is a good boy. (राम एक अच्छा लड़का है)

उपरोक्त उदाहरण में ‘Ram’ subject है। जिसके बारे में बात की जा रही है। यह एक noun है।


2. Predicate (विधेय) – Subject के विषय में जो कुछ भी कहा जाता है, उसे predicate कहते हैं।

जैसे – Ram is a good boy. (राम एक अच्छा लड़का है)

यहां राम के विषय में जो भी कहा गया है, वह predicate कहलाता है।

इसके अलावा अब हम विस्तार से इसके अन्य भागों की चर्चा करेंगे।


Parts of Subject

  1. Qualifier – यह subject का मध्य भाग होते हैं। जिनका प्रयोग मुख्यता subject की विशेषता बताने के लिए किया जाता है।
  2. Determiner – यह qualifier और subject से पहले प्रयुक्त होते हैं। जिसमें मुख्यता निश्चितता प्रदर्शित करने वाले शब्दों का प्रयोग किया जाता है। जैसे:- A, the, any, some, this, these, its, all, both, that etc.
  3. Adjective phrase – जैसा कि इसके नाम से स्पष्ट है, यह subject के उपवाक्य के तौर पर प्रयोग होता है। जिसको subject के बाद लिखा जाता है।

    यहां subject को head word कहकर भी संबोधित किया जाता है। जिसके पहले यदि दो शब्दों का प्रयोग होता है, तब पहला शब्द determiner और दूसरा qualifier होता है। Subject के बाद प्रयुक्त शब्द को adjective phrase कहा जाता है।

Subject के उपरोक्त तीनों भागों को निम्न उदाहरण से समझने का प्रयास करेंगे।

A beautiful girl in a black dress is my sister. (काली ड्रेस में एक सुंदर सी लड़की मेरी बहन है)

यहां A (Determiner), Beautiful (Qualifier), Girl (Head word), In black (Adjective phrase) है।

Gerund और Infinitive

किसी sentence में कभी कभार Subject या head word के साथ ing और to का प्रयोग होता है। ऐसे में जिन head word के साथ ing लगा होता है, वह gerund कहलाते हैं। तो वहीं जिन head word के साथ to लगा होता है, वह infinitive कहलाते हैं।

Example –
1. Walking is good for health. (टहलना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है)
यहां head word के साथ gerund (ing) का प्रयोग हुआ है।
2. To smoke is injurious. (ध्रुमपान हानिकारक होता है)
यहां head word के साथ infinitive (To) का प्रयोग हुआ है।
इनके अतिरिक्त it और there का प्रयोग भी subject के तौर पर किया जाता है।
1. It’s fine. (सब ठीक है)2. There is a house behind school. (स्कूल के पीछे एक घर है)


Parts of Predicate

Predicate को मुख्यता दो भागों में बांटा गया है।

  1. Verb (क्रिया) – subject द्वारा जब कोई कर्म किया जाता है, तब वहां क्रिया मौजूद होती है।
  2. Object (उद्देश्य) – subject द्वारा निर्धारित कोई काम उसका उद्देश्य कहलाता है। यह दो प्रकार के होते हैं-
    • Direct object (प्रत्यक्ष उद्देश्य) – जब subject को सीधे उद्देश्य से जोड़ा जाता है, तब वहां Direct object होता है।
    • Indirect object (अप्रत्यक्ष उद्देश्य) – इसमें subject द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से उद्देश्य को किसी वाक्य में इंगित किया जाता है।

Predicate के भागों को समझने के लिए निम्न उदाहरण का सहारा लिया जा सकता है।

He has given me a book. (उसने मुझे अपनी किताब दे दी है)

यहां Subject – He (Head word/subject), Predicate – has (helping verb), given (participle verb), me (direct object), a book (indirect object) है।

Note – subject की तरह object में भी gerund और infinitive का प्रयोग होता है।
Example-

  • Seeta loves cooking.(सीता खाना बनाना पसंद करती है)
  • My brother loves to read. (मेरे भाई को पढ़ना पसंद है)

इसके अतिरिक्त predicate में object के बाद complement आता है। जोकि Adjective, noun, past participle, adverb इत्यादि कुछ भी हो सकता है। यह predicate या किसी भी sentence का सबसे आखिरी भाग होता है।

आशा करते हैं कि आपको subject और predicate से जुड़ी यह जानकारी अवश्य पसंद आई होगी। English grammar को सीखने के लिए हमारी वेबसाइट पर दुबारा आना ना भूलें।

यहां भी पढ़ें:


अंशिका जौहरी

मेरा नाम अंशिका जौहरी है और मैंने पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। मुझे सामाजिक चेतना से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से लिखना और बोलना पसंद है।

Leave a Comment

Leave a Comment