आपके पास भी है कुछ unique, तो NFT पर बेचकर बन सकते हैं अमीर

NFT-NON FUNGIBLE TOKEN

यहां सब कुछ बिकता है…ये वाक्य आजकल काफी चलन या कहें ट्रेंडिंग में है।

वजह, आजकल जो भी व्यक्ति NFT (NON FUNGIBLE TOKEN) के जरिए मालामाल हो रहा है, आपको वह यही कहता दिखाई देगा।

हालांकि अगर आपने अभी NFT शब्द के बारे में केवल सुना है और इससे अधिक आप इसके बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं,

तो हमारे आज के इस लेख के माध्यम से आप NFT के बारे में सब कुछ जान जाएंगे। इतना ही नहीं, आप कैसे इसका प्रयोग करके मोटी कमाई कर सकते हैं,

हम आपको इसके बारे में भी विस्तार से बताएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं…..

NFT के बारे में बताने से पहले हम आपको आधुनिक जमाने की डिजिटल मुद्रा (Digital Currency) के बारे में बताएंगे,

जिसके बाद ही आप NFT को आसानी से समझ सकेंगे।

डिजिटल मुद्रा या आभासी मुद्रा से आशय ऐसी मुद्रा से है, जोकि एक दूसरे को हस्तांतरित या  लेनदेन के तौर पर प्रयोग में लाई जाती है,

लेकिन यह आपको सामान्य नोटों या सिक्कों की तरह आपकी जेब में नहीं मिलेगी।

बल्कि यह आपके फोन या लैपटॉप में ई-वॉलेट (E wallet) के रूप में मौजूद होती है।

जोकि आजकल काफी चलन में है। क्रिप्टो मुद्रा (Crypto Currency) जैसे, बिटकॉइन (Bitcoin) इसी प्रकार की मुद्रा हैं।

ठीक इसी तरह से, NFT जिसे NON FUNGIBLE TOKEN कहा जाता है, इसे भी डिजिटल मुद्रा की श्रेणी में ही रखा गया है।

हालांकि ये साधारण मुद्रा की तरह एक दूसरे को हस्तांतरित तो नहीं की जा सकती, लेकिन यह एक तरह से आपकी डिजिटल संपत्ति (Digital Assets) होती है।

अब हम NFT को एक उदाहरण के माध्यम से समझेंगे।

क्या है NFT ( NON FUNGIBLE TOKEN? )


जिस तरह से क्रिप्टो मुद्रा जैसे, बिटकॉइन के द्वारा आप राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीजों को खरीद सकते हैं।

तो वहीं NFT के माध्यम से आप किसी खास वस्तु पर अपना आधिपत्य (Copyright) स्थापित करके लाभ कमा सकते हैं।

जिसके लिए आपको ब्लॉकचैन तकनीक (Block Chain Technology) का प्रयोग करना होता है।

इसके माध्यम से आप किसी भी चीज या मुद्रा को डिजिटल तौर पर सुरक्षित रख सकते हैं या उसका प्रयोग कर सकते हैं।


सरल शब्दों में, मान लीजिए…अगर A के पास 100 का एक नोट है, B के पास भी 100 का नोट है।

वह दोनों अगर आपस में नोट का आदान प्रदान करते हैं, तो 100 रुपए के नोट की कीमत उतनी ही रहेगी।

लेकिन यदि B अपने नोट की कोई ऐसी खासियत बताए, जोकि A के नोट में मौजूद ना हो या वो नोट के संदर्भ में कोई दुर्लभ बात हो।

तब B के पास जो 100 का नोट है वो खास हो जाएगा। जिसके बाद B उस नोट की डिजिटल तरीकों से नीलामी करेगा और मनचाही कीमत वसूल करेगा।

जिससे उस 100 के नोट की कीमत अब बढ़ जाएगी और B के अलावा कोई उस पर अपना अधिकार नहीं बता पाएगा। इसी को NFT कहा गया है।

जिसकी फुल फॉर्म NON FUNGIBLE TOKEN होती है।

यहां NON FUNGIBLE से आशय ऐसी संपति या मुद्रा से है जिसका हस्तांतरण हाथों के माध्यम से ना होकर डिजिटली माध्यमों से किया जाता है

और जब आपकी किसी NON FUNGIBLE संपत्ति पर TOKEN लग जाता है, 

तो इसका मतलब अब ये केवल आपकी संपत्ति है, जिसको आप डिजीटली नीलाम या बेच सकते हैं और लाभ कमा सकते हैं।


हाल ही में, हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने पिता हरिवंशराय बच्चन की रचनाओं को NFT किया।

साथ ही अपनी फिल्मों के ऑटोग्राफ वाले पोस्टरों की भी NFT के जरिए नीलामी की।

इसी तरह से कई लोग हैं, जोकि NFT के जरिए अपनी यूनिक पेंटिंग, ऑडियो, वीडियो, जीआईएफ, गेम, म्यूजिक, मीम, एनीमेशन, फिल्म, फोटो इत्यादि बेचकर लाखों -करोड़ों कमा रहे हैं।

इस तरह से आप इसे आधुनिक समय की नीलामी या बोली लगाने की प्रक्रिया समझ सकते हैं, जहां वर्चुअल वर्ल्ड के साथ जुड़कर अपनी संपत्ति को बेचा जाता है।

इतना ही नहीं, अगर आप NFT के जरिए अपनी कोई यूनिक चीज बेचते हैं,

तो आपको उससे तब तक कमाई होती रहेगी, जब तक वह एक के बाद अन्य व्यक्तियों द्वारा खरीदी या बेची जाती रहेगी।


जिस तरह से आजकल लोग क्रिप्टो करेंसी के तौर पर बिटकॉइन से पैसा कमा रहे है, जोकि एक digital asset है।

जबकि NFT एक unique digital asset है।

जिसमें सारा खेल टोकन का होता है, यानि अगर आपकी किसी खास वस्तु पर डिजिटली टोकन लगा है, तो उसकी कीमत बढ़ जाएगी और उसे नीलाम किया जा सकता है।


ये भी जानें:- क्या है metaverse, क्या आने वाला भविष्य इसी का है?

NON FUNGIBLE TOKEN के प्रयोग का सही तरीका क्या है


हालंकि NFT के इस्तेमाल का तरीका थोड़ा अलग है, यहां  अपनी अनोखी वस्तुओं की नीलामी और बेचने के लिए आपको ना केवल डिजीटल तकनीक से जुड़ने की आवश्यकता है,

बल्कि क्रिप्टो को भी समझना पड़ेगा। कहने का तात्पर्य है,

कि NFT का इस्तेमाल करने के लिए आपको डिजिटल मुद्रा के प्रयोग के तरीकों से वाकिफ होना पड़ेगा,

क्योंकि NFT में होने वाले समस्त लेनदेन क्रिप्टो करेंसी (Digital money) के माध्यम से ही होते हैं।

ऐसे में NFT से लाभ कमाने के लिए आपको डिजीटल रुपयों से कनेक्ट होना पड़ेगा। 

जैसा कि आप अब समझ चुके हैं, कि NFT के माध्यम से आपकी कोई ऐसी खास वस्तु, जिसके जैसी दूसरी दुनिया में किसी के पास नहीं है,

उसकी डिजिटल माध्यमों से कीमत निर्धारित की जाती है और उसे बेचकर लाभ कमाया जाता है।

लेकिन अब प्रश्न यह है कि NFT के द्वारा लाभ कैसे कमाया जाए?


ऊपर हम आपको बता चुके हैं कि NFT एथेरियम ब्लॉकचेन (Ethereum blockchain) तकनीक यानि डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करके प्रयोग में लाई जाती है।

ये एक ऐसी तकनीक है, जोकि क्रिप्टो में लेनदेन करती है।

Coinswitch, beyondlife.club, EOX, TRON, Binance smart chain या WazirX आदि क्रिप्टो से जुड़े अनेक डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं,

जोकि NFT यूजर को उनकी खास चीजों की नीलामी के लिए जगह उपलब्ध कराते हैं।

यहां यूजर अपने काम जैसे आर्ट, म्यूजिक, गेम, वीडियो, ऑडियो, कार्टून कैरेक्टर, जीआईएफ, फोटो आदि को वर्चुअल दुनिया से जोड़ते हैं

और अगर वह अनोखे और सबसे खास होते हैं, तो उनपर क्रिप्टो टोकन यानि NFT लगाया जाता है, उसके बाद आपको उससे लाभ प्राप्त होता है।

अगर आप खुद का NFT बनाने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको डिजिटल तौर पर एक ई वॉलेट तैयार करना होगा।

जहां आप अपने NFT वर्क या क्रिप्टो करेंसी को स्टोर कर सकते हैं।

हालांकि आपको अपने इस वॉलेट को मेटामास्क (Metamask) से लिंक कराना होगा, तभी आप खुद की NFT तैयार कर सकते हैं।

मेटामास्क एक प्रकार से क्रिप्टो वॉलेट होता है, जहां आप अपने डिजिटल लेनदेन और मुद्रा को नियंत्रित कर सकते हैं।

भारत में NFT के तौर पर काम करने वाली पहली कंपनी Dazzle होने वाली है, जिसे क्रिप्टो एक्सचेंज द्वारा संचालित किया जाएगा।

इस प्रकार, NFT के जरिए विश्व में कई लोग लाभ कमा रहे हैं।

जोकि अपने यूनिक आर्ट वर्क को NFT कराके काफी लाभ कमा रहे हैं।

जिनमें, ट्विटर के सीईओ jack dorsey, Elon Musk की पत्नी Grimes आदि हस्तियां भी शामिल हैं।

अगर आप भी NFT के माध्यम से मालामाल होना चाहते हैं, तो आपको डिजिटल मुद्रा की दुनिया में खुद को अप टू डेट रखना होगा।

साथ ही अपने यूनिक काम को NFT से सर्टिफाइड कराकर उसे डिजिटल दुनिया में उतरना होगा, जिसकी unique Identity ही आपके काम की value को बढ़ाएगी।

आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा NFT के संबंध में दी गई उपरोक्त जानकारी अवश्य पसंद आई होगी।

What is NFT in Hindi?

यहां भी पढ़ें:


Featured image source: mediavillage


अंशिका जौहरी

मेरा नाम अंशिका जौहरी है और मैंने पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। मुझे सामाजिक चेतना से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से लिखना और बोलना पसंद है।

Leave a Comment

Leave a Comment