दिन-प्रतिदिन की मेहनत एवं कर्मठता से जब हृदय शिथिल होने लगता है, तब अंतर्मन में आशा की किरण जगाने की योग्यता रखने वाला एक ही तर्कसिद्ध विचार मनुष्य को फिर उठ खड़े होने तथा हार ना मानने के लिए प्रेरित करने की क्षमता रखता है। पाठकों के लिए ऐसे ही कुछ सुविचार इस उल्लेख में सम्मिलित किए गए हैं जो दिवस के प्रथम प्रहर का आरंभ सकारात्मकता से करने में सहायक हैं।
Thought of The Day in Hindi | आज का सुविचार
- हर समस्या का हल और हर मेहनत का फल जरूर मिलता है।
- आलोचनाओं से डरने वाले कभी भी सफल नहीं बन सकते।
- गलती ही एकमात्र तरीका है जिससे पता चलता है की आप मेहनती है।
- जिसने अपने आप पर विजय पा ली, वो किसी भी चीज पर विजय पा सकता है।
- जो बुरे वक्त में भी काम करते है, अच्छा वक्त उन्हीं का आता है।
- आज जो वक्त की सही कीमत लगाता है, उसी का वक्त भविष्य में कीमती होता है।
- कुछ कर गुज़रने के लिए साधन नहीं संकल्प होना चाहिए।
- जो अपनी कमियों पर काम करता है, उसी में काबिलियत आती है।
- लफ्ज़ ही होते हैं इंसान का आईना, शक्ल का क्या। वो तो उम्र और हालात के साथ अक्सर बदल जाती है।
- इंसान का सबसे बड़ा गुरु वक़्त होता है। वो बातें कोई नहीं सिखाता जो वक़्त सिखाता है।
- अहंकार मनुष्य के सर्वनाश का कारण बनता है।
- जितना कठिन संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।
- वक़्त सबको मिलता है जिंदगी बदलने के लिये। पर जिंदगी दोबारा नहीं मिलती वक़्त बदलने के लिये।
- सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है।
- मिलता तो बहुत कुछ है इस जिंदगी में, बस हम गिनती उसी की करते हैं जो हासिल न हो सका।
- कोशिश करना कभी मत छोड़े क्योंकि कोई दूसरा व्यक्ति तैयार है, आपके छोड़े हुए अवसर का लाभ उठाने के लिए।
Bhagavad Gita Quotes in Hindi - बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपका त्याग भी बड़ा होना चाहिए।
- माचिस किसी दूसरी चीज को जलाने से पहले खुद को जलाती है। इसी तरह गुस्सा पहले आपको बर्बाद करता है, फिर दूसरे को।
- जो हारता है वही तो जीतने का मतलब जानता है।
- सपने तुम्हारे है, तो पूरा भी तुम ही करोगे। न ही हालात तुम्हारे हिसाब से होंगे और न लोग।
- आपका काम है अपनी पसंद के काम को खोजना, अपनी पसंद के काम को खोजें और जब वह मिल जाए तो खुद को उस काम में पूरी तरह से लगा दे, यही सफ़लता का मार्ग है।
- आपके बड़े से बड़ा दुश्मन भी आपको उतना नुकसान नहीं पहुंचा सकता, जितना नुकसान आपके अनियंत्रित विचार आपको पहुंचाते हैं।
- दुनिया में तीन चीज जो कभी भी लंबे समय तक छुप नहीं सकती, वह है सुर्य, चंद्रमा और सत्य यही ब्रह्मांड का अटल सत्य है।
- ज्ञान ध्यान से पैदा होता है और ध्यान के बिना ज्ञान खो जाता है इसलिए ज्ञान की प्राप्ति और हानि के इस दोहरे मार्ग को जानकर, व्यक्ति को खुद को इस तरह साधना चाहिए कि ज्ञान में वृद्धि हो।
- अकेले रहना बहुत अच्छा है, बजाय उन लोगो के साथ के जो आपके प्रगति के मार्ग में बाधा डालते हैं।
- हर दिन एक नया दिन होता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बीता हुआ कल कितना मुश्किल था हर दिन का एक नया सवेरा एक नई उम्मीद लेकर पैदा होता है।
- जिस प्रकार एक मजबूत चट्टान हवा से प्रभावित नहीं होता, उसी प्रकार एक बुद्धिमान व्यक्ति अपनी प्रशंसा या आरोपों से विचलित नहीं होता है।
- विश्वास के बिना प्रेम असंभव है और प्रेम के बिना ईश्वर का मिलना भी असंभव है।
- अगर आप अशांत है तो इसे बाहर ढूंढने की कोशिश मत कीजिए, बल्कि इसे अपने अंदर ढूंढिए।
- दुनिया में कोई भी चीज कितनी भी कीमती क्यों ना हो लेकिन नींद, आनंद और शांति से किमती कुछ भी नहीं।
- अगर कोई काम करने लायक है, तो उसे पूरे मन से करो तभी उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।
- अगर समस्या का समाधान किया जा सकता है तो चिंता मत चलिए और उसका समाधान कीजिए और अगर समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता तो व्यर्थ की चिंता मत कीजिए यह आपको कोई फायदा नहीं पहुंचाएगा।
- हमें हमारा जीवन तब कठिन लगने लगता है जब हम स्वयं को बदलने की बजाय परिस्थितियों को बदलने का प्रयास करते हैं।
- जो व्यक्ति लगातार शिकायत करता रहता है वास्तव में वह जिंदगी में कभी खुश नहीं रह सकता।
- आपका अतीत कितना ही कठीन क्यो न हो आप हमेशा एक नई शुरुआत कर सकते है।
- तक़दीर बदल जाती है जब इरादे मज़बूत हों, वरना जिंदगी बीत जाती है किस्मत को दोष देने में।
- इतिहास में उन्हीं का नाम लिखा जाता है जो कठिनाइयों के बीच रहकर भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं।
- बल ही जीवन है और दुर्बलता मृत्यु।
- मौन, क्रोध की सर्वोत्तम चिकित्सा है।
- खुद को कमज़ोर समझना सबसे बड़ा पाप है।
- चिंतन करो, चिंता नहीं; नए विचारों को जन्म दो।
- ज्ञान का प्रकाश सभी अंधेरों को खत्म कर देता है।
- भय और अपूर्ण वासना ही समस्त दुःखों का मूल है।
- शिक्षा व्यक्ति में अंतर्निहित पूर्णता की अभिव्यक्ति है।
- वह नास्तिक है, जो अपने आप में विश्वास नहीं रखता।
- सत्य को स्वीकार करना जीवन का सबसे बड़ा पुरुषार्थ है।
- मेहनत से जीवन की हर मुश्किल से बाहर निकला जा सकता है।
- संभव की सीमा जानने का एक ही तरीका है, असंभव से भी आगे निकल जाना।
- जो अग्नि हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है, और यह अग्नि का दोष नहीं है।
- हर काम को तीन अवस्थाओं से गुज़रना होता है– उपहास, विरोध और स्वीकृति।
- संगति आप को ऊँचा उठा भी सकती है और आपकी ऊँचाई को खत्म भी कर सकती है।
- किसी चीज़ से डरो मत, तुम अद्भुत काम करोगे, यह निर्भयता ही है जो क्षण भर में परम आनंद लाती है।
- मनुष्य जितना अपने अंदर से करुणा, दया और प्रेम से भरा होगा, वह संसार को भी उसी तरह पायेगा।
- यदि परिस्थितियों पर आपकी मजबूत पकड़ है तो ज़हर उगलने वाला भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
- हमें हमारे विचार ही बनाते हैं, इसलिए शब्दों पर नहीं अपनी सोच पर ध्यान दें क्यूँकि विचार हमेशा ज़िंदा रहते हैं।
यहाँ दिए गए सुविचार पाठकों को जीवन का सकारात्मक रूप दिखाने तथा स्वयं का आत्मविश्वास बढ़ाने में सक्षम हैं। हमें सदैव स्मरण रखना चाहिए कि निराश होना सफलता के मार्ग पर चलने का एक हिस्सा है, परंतु इस निराशा का कायम रहना असफलता का कारण बन सकता है। अतः हमें निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए और एक सुन्दर जीवन की ओर बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए।
यहां भी पढ़ें:
Buddha Quotes in Hindi | गौतम बुद्ध के विचार
Chanakya Neeti Quotes in Hindi | चाणक्य नीति
Happiness Quotes in Hindi
सद्गुरु के विचार – Sadhguru Quotes in Hindi
good