Safety Slogans in Hindi
आधुनिक युग में प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं में रोज़ ना जाने कितने लोग अपनी जान गँवा बैठते हैं, या फिर गंभीर चोटों से ग्रस्त हो जाते हैं, जिसके कारण हज़ारों परिवार बिखर जाया करते हैं। ताज्जुब की बात यह है कि इनमें से अधिकांश हादसे मनुष्यों की लापरवाही के कारण होते हैं। इस बात से अधिक दुखद क्या होगा कि मानवीय जीवन की हम सबके मन में इतनी कम कीमत है।
ऐसी जानलेवा दुर्घटनाओं के बारे में रोज़ सुनते हैं, परंतु फिर भी अपने रोज़मर्रा के जीवन में सुरक्षा बरतने का तनिक भी प्रयास नहीं करते। तेज़ गति में वाहन चलाना, बिजली की नंगी तारों को मरम्मत के बिना छोड़ देना, खान-पान में लापरवाही करना, सिर्फ़ मस्ती करने के लिए खतरनाक कार्यों को अंजाम देना इत्यादि जैसे सभी कर्मों का गंभीर प्रभाव न केवल हम पर किंतु आस-पास के लोगों के जीवन पर भी हो सकता है। ऐसे अनचाहे संकटों को न्योता देना अत्यंत मूर्खतापूर्ण है।
अपने आप को नुकसान से बचाने के लिए सुरक्षित रहना महत्वपूर्ण है। सुरक्षित रहने के कई तरीके हैं, जैसे अपने आस-पास के बारे में जागरूक रहना, सामान्य ज्ञान का उपयोग करना, और जब आप बाहर हों तो सावधान रहना। आप अपने घर की सुरक्षा के लिए भी कदम उठा सकते हैं, जैसे सुरक्षा उपकरण स्थापित करके और अपने दरवाजे और खिड़कियां बंद करके। इन सावधानियों को अपनाने से आप दुर्घटनाओं, चोटों और चोरी से बचा जा सकता है।
सुरक्षा नियमों का पालन करने का अर्थ मानवीय जीवन का सम्मान करना ही है। लापरवाही की इस गंभीर समस्या को मद्देनज़र रखते हुए आज का यह उल्लेख सुरक्षा पर पचास श्रेष्ठ नारों [Safety Slogans in Hindi] को सम्मिलित किए हुए है जिनका एकमात्र उद्देश्य लोगों को अपनी व दूसरों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

Safety Slogans in Hindi
1.सुरक्षित जीवन का अर्थ है, सुरक्षा के बिना सब व्यर्थ है
2. एक भूल करे नुकसान, छीने खुशियाँ और मुस्कान
3. सुरक्षित होकर काम कीजिये, जीवन का आनंद लीजिये
4. खुद को सुरक्षा का ढाल बनाओ, हर मुसीबत को दूर भगाओ
5. जीवन तो है असली कमाई, सुरक्षा में ही है भलाई
6. आप कीजिये अपनी रक्षा, तभी होगी परिवार की सुरक्षा
7. तभी बनेगा बेहतर हर दिन, जब बर्तोगे सुरक्षा हर दिन
8. इतनी जल्दी न दुनिया छोड़ो, सुरक्षा से अब नाता जोड़ो
9. हमेशा सतर्क रहे, सुरक्षित रहे
10. तभी होंगे सारे सपने पूरे, जब सुरक्षा से होंगे सारे काम अपने

11. सुरक्षित ढंग से काम करो, अपने सारे सपने साकार करो
12. सुरक्षा का वरण करो, दुर्घटना का हरण करो
13. चाहे कहीं हो किसी के साथ, आपकी सुरक्षा है हमेशा आपके हाथ
14. आपकी सुरक्षा है, आपके परिवार की सुरक्षा
15. नहीं होगी सुरक्षा जहाँ पर, मौत लगायेगी गले वहाँ पर
16. सड़क दुर्घटना से है अगर बचना, तो हमेशा हेलमेट पहने रहना
17. जल्दिबाज़ी तो है अपनी बलि, दुर्घटना से है देर भली
18. तभी होगा सारा काम, जब होगा सुरक्षा पर हमारा ध्यान
19. जीवन तभी है रोशन हमारा, जब है हमें सुरक्षा का सहारा
20. अब लगाओ बस एक नारा, सुरक्षित हो परिवार हमारा

21. सुरक्षित अपना होगा जीवन, जब करेंगे सुरक्षा के जतन
22. सुरक्षा में है अपनी भलाई, यही है सबसे बड़ी कमाई
23. वाहन धीरे चलाएँ, अपने जीवन को बचाएँ
24 सुरक्षा है पहली प्राथमिकता
25. ज़िन्दगी को न करो परेशान, ट्रैफिक नियमो का करो सम्मान
26. समझदार आदमी है वही, जो सुरक्षा अपनाये सही
28. सुरक्षा से नाता जोड़ो, असुरक्षित कार्यों से मुह मोड़ो
29. अपनी सुरक्षा से ना हो बग़ावत, दुर्घटना को मत दो दावत
30. काम में और काम के बाद, सदा सुरक्षा रहे आपके साथ

31. सुरक्षा से काम कीजिये, सुरक्षित जीवन का आनंद उठाइये
32. सुरक्षित कार्य है कर्त्तव्य हमारा, सुरक्षित जीवन से जुड़ा है परिवार हमारा
33. सुरक्षा नियमों का करो सामान, न होगी दुर्गटना न होंगे आप परेशान
34. दुघर्टना से देर भली
35. है सुरक्षा में अपनी भलाई, जो है जीवन की कमाई
37. जीवन का यही है नारा, सुरक्षित हो परिवार हमारा
38. सुरक्षित हो कार्य विधि हमारी, सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग है सबकी ज़िम्मेदारी
39. सुरक्षा के मापदंड का पालन है कर्तव्य हमारा इससे सुरक्षित होगा हमारा परिवार सारा
40. एक भूल करे ननुकसा- छीने रोजी, रोटी और मुस्कान

41. करना है बहुत काम लेकिन सुरक्षा पर भी हो अपना ध्यान
42. सुरक्षित जब रहेंगे आप, तभी दे पाएँगे अपनों का साथ
43. सुरक्षित रहना है जरूरी, तभी जरूरते कर पाओगे पूरी
44. जब नियम हमेशा कायम रहेंगे, तो लोग सुखी हमेशा रहेंगे
45. सुरक्षा को ढाल बनाओ, हर मुसीबत को दूर भगाओ
46. जीवन तभी है रोशन हमारा, जब है हमें सुरक्षा का सहारा
47. मानव जीवन के मूल्य को समझो, सुरक्षा है संजीवनी उसे तुच्छ न समझो
48. मस्ती मजाक काम करते वक्त ठीक नहीं है, सुरक्षा में लापरवाही थोड़ी भी उचित नहीं है
49. लापरवाही बुरी है, न पालो इसे, सुरक्षा सबकी है सम्भालो इसे
50. दुर्घटना होने का इंतजार मत करो, सुरक्षा को पहले से ही प्यार करो

51. दुर्घटना को दूर भगाओ, सुरक्षा को ढाल बनाओ
52. जीवन की चाह, सुरक्षा की राह
इस बदलते युग में अपनी और अपने मित्रों तथा अपने परिवार की रक्षा कर पाना बेहद आवश्यक है। सड़क दुर्घटनाएँ, औद्योगिक दुर्घटनाएँ, हवाई हादसे, आए दिन होने वाले जुर्म, इन सबके सिवा आज कल टेक्नोलॉजी की मदद से साइबर क्राइम से सावधान रहना भी महत्त्वपूर्ण हो गया है।
कुल मिलाकर आधुनिक समय में सतर्क और सावधानी बरत कर रह कर ही सुरक्षित रहा जाता सकता है। जन-जन की सुरक्षा से ही सम्पूर्ण राष्ट्र की सुरक्षा निर्धारित होती है। इस बात से हर व्यक्ति को जागरुक करना हम सबका धर्म और कर्त्तव्य है।
इस प्रकार हमने Safety Slogans in Hindi के माध्यम से आपके नैतिक जीवन को उन्नत बनाने का प्रयास किया है। इसी प्रकार के सकारात्मक विचारों को पढ़ने के लिए Gurukul99 पर दुबारा आना ना भूलें।
यह भी पढ़ें –