सपनों का मतलब – Sapno ka Matlab

Sapno ka Matlab

Sapno ka Matlab

अक्सर रात को सोते समय हममें से अधिकतर लोगों को नींद के दौरान सपने आते हैं। हालांकि यह सपने कई बार किसी खास संदेश की तरफ इशारा करते हैं। लेकिन हम उन्हें अनदेखा कर देते हैं। और कई बार तो हम खुली आंखों से भी सपने देखते हैं।

परन्तु नींद के दौरान आने वाले सपनों का अपना अलग ही अर्थ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नींद में स्वप्न दिखने की घटना का संबंध या तो हमारे भूतकाल से होता है है भविष्य से। और यह जरूरी भी नहीं कि स्वप्न सदैव अच्छे ही दिखाई दें। बल्कि कभी कभार यह व्यक्ति को डरा भी देते हैं।

क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि सुबह के समय देखा गया सपना प्रायः सच हो जाता है। इसी कारण हम अपने सपनों का मतलब जानने की चेष्टा करते हैं। हालांकि कई लोग सुबह आंख खुलते ही अपने सपनों को तुरंत भूल भी जाते हैं। और फिर उन्हें याद करने की कोशिश करने लग जाते हैं।

ऐसे में आज हम आपको नींद में आने वाले विभिन्न सपनों का मतलब बताने जा रहे हैं।


सपने में दिखने वाले दृश्यों का मतलब

धातु का दिखना

सोना – धन संकट
चांदी – प्यार में धोखा
लोहा – विपत्ति आना
अष्ट धातु – सफलता प्राप्ति का योग
पंच धातु – विदेश यात्रा का योग
स्टील – भेद का खुलना
पीतल – धन लाभ
कांसा – रोगों से मुक्ति
सोना और चांदी – आर्थिक संकट से छुटकारा
कैंची दिखना – घर में लड़ाई
आभूषण – कार्य का पूर्ण होना
त्रि धातु – दुर्घटना का योग
सोना मिलना – धन का नुकसान
चूड़ी मिलना – सौभाग्य में वृद्धि
अंगूठी – सुंदर स्त्री मिलना


जानवर या पक्षी का दिखना

कुत्ता – पुराने दोस्त से मुलाकात (रोता हुआ कुत्ता बुरे समाचार की आशंका)
कौआ – मृत्यु की खबर का मिलना
बिल्ली – लड़ाई का योग
शेर – मुकदमे में जीत
सांप – आर्थिक रूप से मजबूत
गाय – व्यापार में लाभ
भैंस – मुसीबत को न्योता
मधुमक्खी – मित्रता में प्रेम की बढ़ोतरी
लोमड़ी – दोस्ती में धोखा
खच्चर – धन की समस्या
सफेद कबूतर – शत्रु से मित्रता
बछड़ा – आत्मनिर्भरता
ऊंट – शारीरिक परेशानी
गधा – प्यार की प्राप्ति
गाय – व्यापार में लाभ
उल्लू – दुखों का आगमन
मछली – धन का मिलना
हाथी – सुख समृद्धि में बढ़ोतरी
सूअर – शारीरिक कष्ट
चींटी – समस्या का उत्पन्न होना
कोयल – अच्छा स्वास्थ्य
बिच्छू – जिम्मेदारियों का बढ़ना या हानि
कछुआ – जीवन में अशांति
बतख – शुभ संदेश
बंदर – पारिवारिक मनमुटाव
जुगनू – जीवन में कठिनाई
मधुमक्खी – परिवार में एकजुटता या व्यापारिक नुकसान
भौंरा – यात्रा में परेशानी
खटमल – कठिनाई का दूर होना
तितली – दांपत्य जीवन में दिक्कतें
नेवला – शत्रु से मित्रता
चिड़िया – नौकरी में उन्नति
घोड़े से गिरना – व्यापारिक हानि
टिड्डा – व्यापारिक नुकसान


खाद्य पदार्थ का दिखना

शर्बत – लड़ाई झगड़ा
कॉफी – मान सम्मान में वृद्धि
जूस – पुत्र की प्राप्ति
गरम पानी – बुखार आना
पूरी – खुशी का समाचार
चाय – विलासितापूर्ण जीवन में बढ़ोतरी
दूध – धन लाभ
चावल – शत्रुता का अंत
लंगर – धन वृद्धि
आम – धन प्राप्ति
बादाम – धन लाभ
हरी सब्जी – जीवन में खुशियां का अवसर
जामुन – परेशानियों से निजात मिलेगा
तरबूज – दुश्मनों की अधिकता
अंडा – पुत्र रत्न की प्राप्ति
पान खाना – सुंदर महिला की प्राप्ति
इमली – स्त्रियों के लिए शुभ और पुरुषों के लिए अशुभ
आइसक्रीम – जीवन में सुख शांति का योग
जलेबी – सुख में वृद्धि
शहद – जिंदगी में सुकून


स्त्री और पुरुष दिखने का मतलब

भाई – नए मित्रों का आगमन
माता और पिता – कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा
दादी और बाबा – प्यार में बढ़ोतरी
मित्र – दोस्त से मिलने की चेष्टा
जीवनसाथी – जीवन में खुशी
गुरु – जीवन में परेशानियों से छुटकारा
गुड़िया – जल्द विवाह का योग
सुंदर महिला – प्रेम में बढ़ोतरी
अप्सरा – धन की प्राप्ति
अजनबी से मुलाकात – पूर्व चेतावनी
देवी – बीमारी से मुक्ति
शीशे में चेहरा – स्त्री के प्रति प्रेम में वृद्धि
साधु – अच्छा समय
फरिश्ता देखना – सफलता प्राप्ति का योग
विधवा – हानि की संभावना
डाकिया – शुभ संदेश की प्राप्ति
बच्चा – काम में अपरिपक्वता
डॉक्टर – रोगों को बुलावा
भगवान – धन प्राप्ति
शंकर जी – सुखों में बढ़ोतरी
लड़की – शादी होना
यमराज – बीमारी से मुक्ति
वकील – झगड़ा होना
ससुर को देखना – शुभ समाचार की प्राप्ति
श्रृंगार – प्रेम प्रसंग के योग
श्राद्ध देखना – अच्छे समय का योग
भिखारी – यात्रा का योग


उत्सव या शोक देखना

मृत्यु – जीवन से समस्याओं की मुक्ति
शव – इच्छा पूर्ति
शादी – जीवन में संकट
पार्टी – खुशी होना
दीवाली – जीवन में प्रसन्नता का होना
विदाई – आर्थिक लाभ
आत्महत्या – मन से व्यर्थ के विचारों की समाप्ति
हत्या – जीवन में धोखा
उदघाटन – अशुभ घटना
लड़ाई करना – प्रसन्नता की प्राप्ति
स्वयं की हत्या – राजसुख के योग
बीमार होना – जिंदगी में परेशानी का आगमन
भूत – बीमारी का आना
मृत व्यक्ति से बातचीत – इच्छा पूर्ति
रोना – प्रसन्न समाचार मिलना
हंसना – लड़ाई होना


अन्य सपनों का मतलब

आंखों में काजल – शारीरिक समस्या
भूतकाल देखना – भारी नुक़सान की संभावना
विस्फोट होना – प्रतिष्ठित व्यक्ति से भेंट
खाली बर्तन – काम में नुकसान
खून दिखना – धन लाभ
कमल का फूल – रोग से मुक्ति
सफेद फूल – समस्या से जल्द छुटकारा
कटा हुआ सिर – चिंता से ग्रसित होना
लालटेन देखना – काम में रुकावट
नाखून काटना- रोगों से मुक्ति
कटा हाथ – अपने की मृत्यु
कटे बाल – ऋण से मुक्ति
बिखरे बाल – धन का नुकसान
मंदिर – शुभ काम का पूरा होना
मस्जिद – जीवन में कष्ट बढ़ेगा
गुरुद्वारा – ज्ञान में वृद्धि
चर्च – शांति की अनुभूति
खेत – यात्रा, विद्या, धन का योग
बाज़ार – दरिद्रता में कमी आना
कब्रिस्तान – प्रतिष्ठा का बढ़ना
घर – संपति में फायदा
घड़ी देखना – यात्रा के संकेत
पूजा पाठ – परेशानियों से निजात
धार्मिक किताबें – धर्म में रुचि बढ़ना
मजार – कष्ट से मुक्ति
हरा भरा जंगल – खुशी
हिलते पहाड़ का दिखना – बीमारी का प्रकोप
पहाड़ चढ़ना – उन्नति के अवसर मिलना
फटे कपड़े देखना – भविष्य में परेशानी
दान – धन हानि
प्यास लगना – लालच बढ़ना
दवाई – अच्छे मित्र की प्राप्ति
थप्पड़ – झगड़ा या काम में सफलता
तिजोरी – व्यापार में बढ़ोतरी
तराजू – कार्य का निष्पक्षता से पूर्ण होना
खुद को उड़ते हुए देखना – मुसीबत से छुटकारा
टूटे दांत – परेशानियों में वृद्धि
जलता दीपक – अवसर प्राप्ति के योग या आयु वृद्धि
हड्डियां – रुका हुआ धन मिलेगा
धुंआ – व्यापार में नुकसान
टोकरी – शुभ समाचार
झाड़ू – चोरी की आशंका
जेल – कार्य में सफलता
दरवाजा – मित्रता या धन हानि
खाई का दिखना – प्रसिद्धि का योग
आंधी तूफान – यात्रा के दौरान परेशानी होना
भूकंप का एहसास होना – बच्चों को तकलीफ़
बिजली कड़कना – कार्य में स्थिरता
पानी का फुब्बारा – मुसीबतों का अंत
धन उधार देना – अधिक धन मिलना
दिवालिया होना – व्यापार में हानि
कीचड़ देखना – चिंताओं में बढ़ोतरी
ऊंचाई से गिरना – परेशानियों को न्योता
डाकघर – काम में सफलता
स्टेशन – सुखद यात्रा
दुकान – धन वृद्धि या हानि
जहाज – दूरस्थ यात्रा का योग
ट्रेन – कष्टकारी यात्रा
विमान – अच्छी किस्मत
साइकिल – कार्यों की पूर्ति
बारिश – अनाज की कमी
बादल देखना – तरक्की के अवसर
बर्फ देखना – बीमार पड़ना
अग्नि देखना – पैसा बर्बादी
नदी – सपना पूर्ण होना
तारामंडल – मनोकामना पूर्ण होना
पत्थर दिखना – विपत्ति का आगमन
चंद्रमा – मान सम्मान में वृद्धि
गोबर का दिखना – मवेशी व्यापार में लाभ
लाठी का दिखना – यश में बढ़ोतरी
पीछा करते हुए – असुरक्षित महसूस करना
उपवन – बीमारी की आशंका
पेड़ देखना – मनोकामना पूर्ति
इत्र – इच्छित फल की प्राप्ति
उजाड़ा हुआ स्थान – लंबी दूरी का योग
कलम – विद्या प्राप्ति
जलता कपूर – व्यापार में उन्नति
कलश – सफलता प्राप्ति
चोट लगना – शरीर का स्वस्थ होना
शंख बजाना – शुभ संदेश की प्राप्ति
उधार – धन लाभ
परीक्षा देना – जीवन में कठिनाई
रुई – रोगों से मुक्ति
चेक – पूर्वजों का धन मिलेगा
बाढ़ – व्यापारिक हानि
धोखा मिलना – आत्मसम्मान की कमी

इस प्रकार, हमने अपने उपयुक्त लेख के माध्यम से आपको कई सारे सपनों के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको यह बातें उपयोगी लगी होंगी। बाकी सपने हमारी सोच पर निर्भर करते हैं। इसलिए हमें सदैव सोने से पहले अच्छी बातों को ग्रहण करना चाहिए। ताकि हमें अच्छे सपने आएं। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए Gurukul99 पर आना ना भूलें।


अंशिका जौहरी

मेरा नाम अंशिका जौहरी है और मैंने पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। मुझे सामाजिक चेतना से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से लिखना और बोलना पसंद है।

Leave a Comment

Leave a Comment

Related

Trending